सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदयनगर वार्ड संख्या 03 में मंगलवार को 30 वर्षीय विवाहिता बुच्ची देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतका का पति समेत ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भाभी के साथ शादी से पहले से ही अवैध संबंध था
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ललन कुमार कुशियेत ने अपनी बहन की मौत को हत्या करार दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन बुच्ची कुमारी की शादी वर्ष 2021 में हृदयनगर निवासी सुजीत कुमार खरगा से हुई थी। शादी के बाद से ही वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं था। ललन कुमार के अनुसार, सुजीत कुमार का अपनी ही भाभी के साथ शादी से पहले से ही अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था। इस विवाद को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी कराई गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। पति अपनी भाभी के साथ फरार हो गया
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को पड़ोसियों के जरिए उन्हें सूचना मिली कि बुच्ची देवी की अचानक मौत हो गई है। जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनका शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी पति अपनी भाभी के साथ फरार हो गया, जबकि घर के अन्य सदस्य भी मौके से गायब हो गए।
मृतका का मायका छातापुर प्रखंड के लालगंज तिलाठी वार्ड संख्या 15 में है। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुच्ची देवी की कोई संतान नहीं थी और उनका पति सुजीत कुमार मजदूरी का काम करता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस मामले में कई महत्वपूर्ण बातें सामने रखी हैं। हृदयनगर वार्ड 3 के निवासी योगेंद्र खरगा और वार्ड 6 के धीरेंद्र गोठिया ने बताया कि आरोपी का अपनी भाभी के साथ संबंध को लेकर पहले भी कई बार परिवार में विवाद हो चुका था। कुछ दिन पहले ही इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने समाज के सामने आपसी विवाद खत्म कर शांतिपूर्ण जीवन जीने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके, अब इस तरह की घटना सामने आने से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। वीरपुर के एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदयनगर वार्ड संख्या 03 में मंगलवार को 30 वर्षीय विवाहिता बुच्ची देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतका का पति समेत ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भाभी के साथ शादी से पहले से ही अवैध संबंध था
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ललन कुमार कुशियेत ने अपनी बहन की मौत को हत्या करार दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन बुच्ची कुमारी की शादी वर्ष 2021 में हृदयनगर निवासी सुजीत कुमार खरगा से हुई थी। शादी के बाद से ही वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं था। ललन कुमार के अनुसार, सुजीत कुमार का अपनी ही भाभी के साथ शादी से पहले से ही अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था। इस विवाद को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी कराई गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। पति अपनी भाभी के साथ फरार हो गया
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को पड़ोसियों के जरिए उन्हें सूचना मिली कि बुच्ची देवी की अचानक मौत हो गई है। जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनका शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के तुरंत बाद आरोपी पति अपनी भाभी के साथ फरार हो गया, जबकि घर के अन्य सदस्य भी मौके से गायब हो गए।
मृतका का मायका छातापुर प्रखंड के लालगंज तिलाठी वार्ड संख्या 15 में है। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुच्ची देवी की कोई संतान नहीं थी और उनका पति सुजीत कुमार मजदूरी का काम करता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस मामले में कई महत्वपूर्ण बातें सामने रखी हैं। हृदयनगर वार्ड 3 के निवासी योगेंद्र खरगा और वार्ड 6 के धीरेंद्र गोठिया ने बताया कि आरोपी का अपनी भाभी के साथ संबंध को लेकर पहले भी कई बार परिवार में विवाद हो चुका था। कुछ दिन पहले ही इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने समाज के सामने आपसी विवाद खत्म कर शांतिपूर्ण जीवन जीने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके, अब इस तरह की घटना सामने आने से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। वीरपुर के एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।