शेखपुरा में मंगलवार की सुबह अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना के कसार गांव स्थित बघार में 2 अज्ञात युवकों के शव बोरे में बंद मिले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, शव गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने सुबह टहलते समय इन बोरों को देखा और संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची रही है। पुलिस ने बताया शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस युवकों की पहचान करने और हत्यारों का पता लगाने के लिए छानबीन में जुट गई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। शेखपुरा में मंगलवार की सुबह अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना के कसार गांव स्थित बघार में 2 अज्ञात युवकों के शव बोरे में बंद मिले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, शव गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने सुबह टहलते समय इन बोरों को देखा और संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची रही है। पुलिस ने बताया शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस युवकों की पहचान करने और हत्यारों का पता लगाने के लिए छानबीन में जुट गई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


