एजुकेशन मिनिस्टर की फिसली जुबान…खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’:मुजफ्फरपुर में बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार मिला है; सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

एजुकेशन मिनिस्टर की फिसली जुबान…खुद को बता दिया ‘स्वास्थ्य मंत्री’:मुजफ्फरपुर में बोले- स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार मिला है; सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री जी मीडिया से बातचीत के दौरान खुद को शिक्षा मंत्री की जगह ‘स्वास्थ्य मंत्री’ बता देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स व कमेंट शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल, सोमवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह कांटी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय तिवारी टोला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर मौजूद लोग हुए हैरान कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी जुबान फिसल गई। मंत्री ने कहा कि उन्हें ‘स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार मिला है…’, जबकि वर्तमान में बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंत्री के इतना कहते ही मौके पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे सामान्य ‘जुबान फिसलने’ की घटना बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग बिहार सरकार और मंत्री पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। आधिकारिक बयान सामने नहीं आया वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री जी मीडिया से बातचीत के दौरान खुद को शिक्षा मंत्री की जगह ‘स्वास्थ्य मंत्री’ बता देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और तरह-तरह के मीम्स व कमेंट शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल, सोमवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह कांटी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय तिवारी टोला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर मौजूद लोग हुए हैरान कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी जुबान फिसल गई। मंत्री ने कहा कि उन्हें ‘स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार मिला है…’, जबकि वर्तमान में बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंत्री के इतना कहते ही मौके पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे सामान्य ‘जुबान फिसलने’ की घटना बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग बिहार सरकार और मंत्री पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। आधिकारिक बयान सामने नहीं आया वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *