शाहजहांपुर में युवक का शव आम के बाग में मिला:रात में घर से निकला था,एक साल पहले हुई थी शादी

शाहजहांपुर में युवक का शव आम के बाग में मिला:रात में घर से निकला था,एक साल पहले हुई थी शादी

शाहजहांपुर में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक आम के बाग में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना थाना कांट क्षेत्र के अकर्रा रसूलपुर गांव की है। गांव निवासी अमन गुरुवार रात घर आए थे। परिजनों के मुताबिक, शराब पीने के बाद वह रात करीब दस बजे घर से बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह आम के बाग में मिला शव शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक आम के बाग में युवक का शव लोअर के सहारे फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी। एक साल पहले हुई थी शादी मृतक के पिता रामकिशोर ने बताया कि अमन की शादी एक साल पहले हरदोई जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी रचना वर्मा से हुई थी। परिवार के अनुसार, अमन की पत्नी सात मई को मायके गई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं परिजनों ने बताया कि अमन का पत्नी से कोई विवाद नहीं था। आत्महत्या की वजह क्या रही, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अमन खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *