समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के भुसकौल चौक के पास आज चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सफर कर रहे लोगों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और कार से बाहर कूद गए। तब जाकर परिवार के लोगों की जान बची। स्थानीय लोगों ने पानी आदि झोंक कर आग पर काबू पाया। दूध पूरा गांव का एक परिवार मुजफ्फरपुर की ओर से दूध पूरा जा रहा था इसी दौरान भुसकौल चौक से कुछ पहले एक्सयूवी कार से लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा। लोगों के शोर मचाने पर कार ड्राइवर ने कार रोका और सभी नीचे उतर गए। इस दौरान कार से तेज धुआं उठने लगा। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार का इंजन पूरी तरह से जल गया। खबर अपडेट की जा रही है… समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के भुसकौल चौक के पास आज चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सफर कर रहे लोगों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और कार से बाहर कूद गए। तब जाकर परिवार के लोगों की जान बची। स्थानीय लोगों ने पानी आदि झोंक कर आग पर काबू पाया। दूध पूरा गांव का एक परिवार मुजफ्फरपुर की ओर से दूध पूरा जा रहा था इसी दौरान भुसकौल चौक से कुछ पहले एक्सयूवी कार से लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा। लोगों के शोर मचाने पर कार ड्राइवर ने कार रोका और सभी नीचे उतर गए। इस दौरान कार से तेज धुआं उठने लगा। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार का इंजन पूरी तरह से जल गया। खबर अपडेट की जा रही है…


