समस्तीपुर में महिला को डायन बता कर बेटे की पिटाई:पीड़िता ने कहा- पहले भी हुई है मारपीट; गांव में किसी के बीमार पड़ने पर होता है हमला

समस्तीपुर में महिला को डायन बता कर बेटे की पिटाई:पीड़िता ने कहा- पहले भी हुई है मारपीट; गांव में किसी के बीमार पड़ने पर होता है हमला

समस्तीपुर में एक महिला पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाकर उसके 21 साल के बेटे के साथ मारपीट की गई। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में घायल युवक की मां ने बताया कि गांव के कुछ लोग उन्हें लंबे समय से ‘डायन’ बताकर प्रताड़ित कर रहे हैं। गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप महिला के अनुसार, जब भी किसी पड़ोसी के घर में कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है या कोई परेशानी आती है, तो उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की जाती है। सामाजिक बदनामी और लोकलाज के कारण उन्होंने पहले कभी इस मामले की शिकायत नहीं की थी। उनके साथ कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे उन्होंने सहन किया। पीड़िता के अनुसार, पड़ोस के एक परिवार के बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद कुछ लोग उन्हें खोजते हुए उनके घर पहुंचे। उस समय महिला घर पर मौजूद नहीं थीं। घर पर उनके बेटे मिले, जिसके बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट में घायल को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. बिनायक कुमार की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। वारिसनगर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार झा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली हुई थी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समस्तीपुर में एक महिला पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाकर उसके 21 साल के बेटे के साथ मारपीट की गई। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में घायल युवक की मां ने बताया कि गांव के कुछ लोग उन्हें लंबे समय से ‘डायन’ बताकर प्रताड़ित कर रहे हैं। गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप महिला के अनुसार, जब भी किसी पड़ोसी के घर में कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है या कोई परेशानी आती है, तो उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की जाती है। सामाजिक बदनामी और लोकलाज के कारण उन्होंने पहले कभी इस मामले की शिकायत नहीं की थी। उनके साथ कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसे उन्होंने सहन किया। पीड़िता के अनुसार, पड़ोस के एक परिवार के बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद कुछ लोग उन्हें खोजते हुए उनके घर पहुंचे। उस समय महिला घर पर मौजूद नहीं थीं। घर पर उनके बेटे मिले, जिसके बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट में घायल को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. बिनायक कुमार की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। वारिसनगर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार झा ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली हुई थी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *