मुजफ्फरपुर में देसी कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार:कारतूस सहित बिना कागजात की बाइक भी जब्त; आर्म्स एक्ट का मामला पहले से था दर्ज

मुजफ्फरपुर में देसी कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार:कारतूस सहित बिना कागजात की बाइक भी जब्त; आर्म्स एक्ट का मामला पहले से था दर्ज

मुजफ्फरपुर में कांटी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा शनिवार को डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि यह सफलता गाड़ी चेकिंग अभियान के दौरान मिली। शुक्रवार, 5 जून 2026 की शाम को कांटी थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कांटी थाना टीम ने रेलवे गुमटी कांटी के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कारतूस के साथ बाइक भी जब्त चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ दशई के रूप में हुई है, जो कांटी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक बिना वैध कागजात वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने इन सभी सामानों को जब्त कर लिया है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने आगे बताया कि इस संबंध में कांटी थाना में कांड संख्या 345/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार नूर मोहम्मद का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कांटी थाना में ही कांड संख्या 508/24, धारा-25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है , ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाया जा सके। मुजफ्फरपुर में कांटी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा शनिवार को डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि यह सफलता गाड़ी चेकिंग अभियान के दौरान मिली। शुक्रवार, 5 जून 2026 की शाम को कांटी थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कांटी थाना टीम ने रेलवे गुमटी कांटी के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कारतूस के साथ बाइक भी जब्त चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ दशई के रूप में हुई है, जो कांटी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक बिना वैध कागजात वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने इन सभी सामानों को जब्त कर लिया है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने आगे बताया कि इस संबंध में कांटी थाना में कांड संख्या 345/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार नूर मोहम्मद का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कांटी थाना में ही कांड संख्या 508/24, धारा-25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है , ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *