सहरसा शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मीरा टॉकीज रोड (वार्ड-19/31) पर एक दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान की छत का एस्बेस्टस तोड़कर प्रवेश किया और नकदी सहित लगभग 55 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसको लेकर सोमवार की शाम सहरसा सदर थाने में आवेदन देकर गुहार लगाया है दुकानदार देवानंद गुप्ता (पिता: स्व. परमानंद गुप्ता) ने बताया कि 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। अगले दिन, 13 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि दुकान की छत पर लगा एस्बेस्टस टूटा हुआ था, जिससे चोरों के प्रवेश का पता चला। जूते, चप्पल सहित अन्य सामान चुरा लिए
देवानंद गुप्ता के अनुसार, चोरों ने गल्ले से 5,000 रुपये नकद और लगभग 50,000 रुपये मूल्य के जींस, शर्ट, टी-शर्ट, जूते, चप्पल सहित अन्य सामान चुरा लिए। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है, और इस चोरी से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से फुटेज खंगालने का अनुरोध
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान के ठीक सामने नगर निगम का एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से फुटेज खंगालने का अनुरोध किया है, ताकि चोरों की पहचान हो सके और चोरी हुए सामान की बरामदगी हो सके। सदर थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहरसा शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित मीरा टॉकीज रोड (वार्ड-19/31) पर एक दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान की छत का एस्बेस्टस तोड़कर प्रवेश किया और नकदी सहित लगभग 55 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसको लेकर सोमवार की शाम सहरसा सदर थाने में आवेदन देकर गुहार लगाया है दुकानदार देवानंद गुप्ता (पिता: स्व. परमानंद गुप्ता) ने बताया कि 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। अगले दिन, 13 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि दुकान की छत पर लगा एस्बेस्टस टूटा हुआ था, जिससे चोरों के प्रवेश का पता चला। जूते, चप्पल सहित अन्य सामान चुरा लिए
देवानंद गुप्ता के अनुसार, चोरों ने गल्ले से 5,000 रुपये नकद और लगभग 50,000 रुपये मूल्य के जींस, शर्ट, टी-शर्ट, जूते, चप्पल सहित अन्य सामान चुरा लिए। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है, और इस चोरी से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से फुटेज खंगालने का अनुरोध
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान के ठीक सामने नगर निगम का एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से फुटेज खंगालने का अनुरोध किया है, ताकि चोरों की पहचान हो सके और चोरी हुए सामान की बरामदगी हो सके। सदर थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


