SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। आकिब नबी की जगह नीतीश राणा को शामिल किया है। जबकि एसआरएच ने प्रफुल्ल हिंगे के स्थान पर दिलशान मदुशंका को मौका दिया है। साथ ही हर्ष दुबे की वापसी भी हुई है। 
बता दें कि, एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम से जुड़ गए हैं लेकिन वह अभी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ईशान किशन ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। हैदराबाद सातवें और दिल्ली अपने छठे मैच में उतरी है। दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं लेकिन एसआरएच बेहतर नेट रनरेट की वजह से पॉइंट्स टेबल में चैथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स पांचवें पायदान पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
दिल्ली कैपिटल्स- पथुम निसांका, केएल राहुल, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *