रायबरेली में डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला:केशवापुर परशदेपुर रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की

रायबरेली में डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला:केशवापुर परशदेपुर रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की

रायबरेली में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सलोन क्षेत्र के केशवापुर परशदेपुर रोड पर रात करीब 9 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे रोड पर जाम लग गया। मृतकों की पहचान परशदेपुर निवासी खलील घोषी और पूरे बेसन मजरे गोपालीपुर निवासी रमेश सिंह पुत्र जंग बहादुर (48) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद डंपर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रकों और डंपरों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर ऐसी दुर्घटनाओं में लगभग चार लोगों की मौत हो चुकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *