पटना में 6 किलो चांदी और 5 लाख कैश चोरी:शटर काटकर दुकान में घुसे चोर, सीसीटीवी में तिजोरी ले जाते दिख रहे चोर

पटना में 6 किलो चांदी और 5 लाख कैश चोरी:शटर काटकर दुकान में घुसे चोर, सीसीटीवी में तिजोरी ले जाते दिख रहे चोर

पटना में के बोरिंग कैनाल रोड में ‘सोना दो पैसा लो’ दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने शटर काटकर 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश चुरा लिए हैं। जेवरात और नगद मिलाकर कुल 25 लाख की संपत्ति चोर ले गए हैं। वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें दोनों शातिर तिजोरी ले जाते दिख रहे हैं। शॉप के मालिक आशीष ने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रात 2 बजे के बाद दुकान में घुसे चोर आशीष ने कहा कि सीसीटीवी के अनुसार दो लड़के रात 2:39 बजे शटर काटकर घुसे थे। बाहर के कैमरे को उनलोगों ने घुमा दिया था, ताकि सामने से कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो। दोनों के चेहरे नकाब से ढंके थे। दुकान में जाने के बाद दोनों तिजोरी लेकर भाग गए। तिजोरी में 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश थे। ऊपर में एसबीआई का दफ्तर है ऑनर ने पुलिस पर भी सवाल खड़े किए हैं। यह इलाका काफी रिहायशी है। इस प्रतिष्ठान के ऊपरी फ्लोर पर SBI का दफ्तर है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। आने जाने वाली रास्ते और लिंक रोड के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पटना में के बोरिंग कैनाल रोड में ‘सोना दो पैसा लो’ दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने शटर काटकर 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश चुरा लिए हैं। जेवरात और नगद मिलाकर कुल 25 लाख की संपत्ति चोर ले गए हैं। वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें दोनों शातिर तिजोरी ले जाते दिख रहे हैं। शॉप के मालिक आशीष ने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रात 2 बजे के बाद दुकान में घुसे चोर आशीष ने कहा कि सीसीटीवी के अनुसार दो लड़के रात 2:39 बजे शटर काटकर घुसे थे। बाहर के कैमरे को उनलोगों ने घुमा दिया था, ताकि सामने से कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो। दोनों के चेहरे नकाब से ढंके थे। दुकान में जाने के बाद दोनों तिजोरी लेकर भाग गए। तिजोरी में 7 किलो चांदी और 5 लाख कैश थे। ऊपर में एसबीआई का दफ्तर है ऑनर ने पुलिस पर भी सवाल खड़े किए हैं। यह इलाका काफी रिहायशी है। इस प्रतिष्ठान के ऊपरी फ्लोर पर SBI का दफ्तर है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। आने जाने वाली रास्ते और लिंक रोड के कैमरे खंगाले जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *