पानीपत के गांव कुराना के अड्डे पर गुरुवार को सरेआम ITI छात्र की हत्या करने के मामले में CCTV फुटेज सामने आई है। इस फुटेज में छात्रों का ग्रुप तनिष(मृतक) को घेरे दिखाई दे रहे हैं। पहले उनकी कहासुनी हो रही है। इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में तनिष को मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद घायल अवस्था में छात्र को मौके से इसराना स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद आरोपी समेत अन्यों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पढ़िए, पुलिस को मां ने क्या-क्या बताया… पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कुछ दिन पहले ही तनिष्क और आरोपी विजय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश के चलते विजय ने आज मौका पाकर तनिष्क को मौत के घाट उतार दिया।


