नूंह में जज का ड्राइवर बनकर 1.80 लाख ठगे:धारा 307 हटवाने का दिया झांसा, रुपए वापस मांगने पर दी धमकी, एक अरेस्ट

नूंह में जज का ड्राइवर बनकर 1.80 लाख ठगे:धारा 307 हटवाने का दिया झांसा, रुपए वापस मांगने पर दी धमकी, एक अरेस्ट

नूंह पुलिस ने सेशन जज का ड्राइवर बनकर मुकदमे में धारा 307 हटाने के नाम पर 1 लाख 80हजार रुपए की ठगी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका सहयोगी अभ भी फरार बताया जा रहा है पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव धांधुका निवासी इकबाल ने पुलिस अधीक्षक नूंह को दी शिकायत में बताया था कि बाबूपुर निवासी न्याज मोहम्मद और उसके साथी इमरान ने इकबाल को कानूनी कार्रवाई से बचाने का लालच दिया। इमरान ने खुद को सेशन जज का ड्राइवर बताया था। धारा 307 से नाम हटवाने का दिया झांसा आरोपियों ने इकबाल से कहा कि वे उसके मुकदमे से धारा 307 हटवा सकते हैं और उसे गिरफ्तारी से राहत दिला सकते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने अपनी ऊंची पहुंच और अधिकारियों में प्रभाव का डर दिखाकर उससे 1 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए। जब पैसे लेने के बाद भी उन्हें कोई कानूनी राहत नहीं मिली और न ही आरोपियों ने अपने वादे पूरे किए। लेकिन कुछ दिन बाद में आरोपियों ने 80 हजार रुपए वापस कर दिए, लेकिन 1 लाख रुपए अभी भी बकाया हैं। रुपए वापस मांगने पर दी धमकी जब इकबाल ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अब सह-आरोपी इमरान की तलाश कर रही है और इस पूरे ठगी नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून के नाम पर लोगों को ठगने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *