लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराने के बाद केकेआर टीम बेहद खुश है। इस जीत के बाद रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां वह अपनी मां और बहन को अपने साथी खिलाड़ी सुनील नारायण से परिचय करवाते हुए दिख रहे हैं। जब जीत के बाद केकेआर के सभी खिलाड़ी होटल के कमरे में आराम कर रहे थे। उसी दौरान रिंकू के घर से उनकी मां और बहन का वीडियो कॉल आ गया। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार को नारायण से भी रूबरू करवाया।
वहीं वीडियो में नारायण को देखते ही रिंकू की बहन ने भैया कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया। जिसके बाद तुरंत रिंकू ने समझाया कि वह भैया नहीं समझ पाएंगे। उन्हें ब्रदर कहकर कहो, जिसके बाद उनकी बहन ने अपनी गलती सुधारी। लेकिन कुछ ही देर बाद वह फिर से भूल गईं और भैया कहना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भैया आपने बहुत अच्छी बॉलिंग की, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी हंसने लगे। रिंकू ने नारायण को ट्रॉसलेंट करते हुए बताया कि आपने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, जिसके बाद कैरेबियन स्टार ने कहा कि, आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
यहीं नहीं रिंकू सिंह ने अपनी मां को भी कैरेबियन स्टार से मिलवाया। नारायण की तरफ मोबाइल करते हुए रिंकू ने कहा कि ये मेरी मां हैं, जिसके बाद नारायण ने हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया।
फिलहाल, मुकाबले की बात करें तो, लखनऊ के खिलाफ केकेआर की जीत में रिंकू सिंह का प्रदर्शन अहम रहा। टीम के लिए पहले बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने विकट परिस्थितियों में नाबाद 83 रन की पारी खेली। उसके बाद फील्डिंग में भी उन्होंने कैच लपके। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Rinku Singh’s family talking to Sunil Narine. 🥹❤️ pic.twitter.com/rjR1VoQfqS
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026


