नवादा में बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काटी:200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख का बकाया, ग्रामीण ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी

नवादा में बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काटी:200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख का बकाया, ग्रामीण ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी

नवादा जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने पर एक पूरे गांव की बिजली काट दी है। कौआकोल प्रखंड के गुआघोघरा गांव में यह कार्रवाई की गई है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया।
गुरुवार को विद्युत विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गांव के ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। गांव के लोगों ने देर रात वीडियो जारी कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख का बकाया विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया। समझाने के बाद भी बिल नहीं किए जमा कुमार ने बताया कि वर्षों से यहां के उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। बिल जमा करने के लिए कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसी ने भुगतान नहीं दिया। अंततः, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी। नवादा जिले में बिजली विभाग ने बकाया बिल का भुगतान न करने पर एक पूरे गांव की बिजली काट दी है। कौआकोल प्रखंड के गुआघोघरा गांव में यह कार्रवाई की गई है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया।
गुरुवार को विद्युत विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने गांव के ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। गांव के लोगों ने देर रात वीडियो जारी कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख का बकाया विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया। समझाने के बाद भी बिल नहीं किए जमा कुमार ने बताया कि वर्षों से यहां के उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। बिल जमा करने के लिए कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन किसी ने भुगतान नहीं दिया। अंततः, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *