नालंदा के जीरायन पुल के पास बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गिरजा धाम में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इस दौरान मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। युवक की आंखों में धूल पड़ने की वजह से वह सामने से आ रही बस का अंदाजा नहीं लगा सका और बाइक सीधे बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे परिजनों की नजर सड़क पर गिरे घायलों पर पड़ी, तो चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में किया रेफर घायल रणवीर की चाची अमोल देवी ने बताया कि धूल इतनी तेज थी कि बस चालक भी कुछ देख नहीं पाया। उन्हें टक्कर मारकर आगे निकल गया। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को अस्थावां रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टरों ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी रणवीर अपनी चचेरी बहन खुशबू को लेकर शादी समारोह से घर वापस आ रहा था। प्रकृति के प्रकोप और बस की रफ्तार ने उनके परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सारे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। बस का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है। नालंदा के जीरायन पुल के पास बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गिरजा धाम में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इस दौरान मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। युवक की आंखों में धूल पड़ने की वजह से वह सामने से आ रही बस का अंदाजा नहीं लगा सका और बाइक सीधे बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे परिजनों की नजर सड़क पर गिरे घायलों पर पड़ी, तो चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में किया रेफर घायल रणवीर की चाची अमोल देवी ने बताया कि धूल इतनी तेज थी कि बस चालक भी कुछ देख नहीं पाया। उन्हें टक्कर मारकर आगे निकल गया। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को अस्थावां रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टरों ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी रणवीर अपनी चचेरी बहन खुशबू को लेकर शादी समारोह से घर वापस आ रहा था। प्रकृति के प्रकोप और बस की रफ्तार ने उनके परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सारे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। बस का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज चल रहा है।


