भोजपुर के मनैनी बाजार में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद में छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घायल रौशन कुमार के बयान पर सन्नी यादव समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित सिकरहटा के बीरबल टोला, वार्ड संख्या-दो निवासी छट्ठू सिंह के पुत्र हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बिहार पुलिस में चालक सिपाही पद के लिए रिजल्ट भी आ चुका है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। बीच-बचाव के दौरान मारी गोली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान रौशन कुमार झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचे थे। लेकिन बीच-बचाव करना उन्हें भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष के हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाते हुए गोली चला दी, जो उनके पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। झगड़ा शांत कराने गया था युवक चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल रौशन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट कहा है कि वह सिर्फ झगड़ा शांत कराने गए थे, लेकिन उन्हें जानबूझकर गोली मार दी गई। भोजपुर के मनैनी बाजार में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद में छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घायल रौशन कुमार के बयान पर सन्नी यादव समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित सिकरहटा के बीरबल टोला, वार्ड संख्या-दो निवासी छट्ठू सिंह के पुत्र हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बिहार पुलिस में चालक सिपाही पद के लिए रिजल्ट भी आ चुका है। जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। बीच-बचाव के दौरान मारी गोली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान रौशन कुमार झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचे थे। लेकिन बीच-बचाव करना उन्हें भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष के हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाते हुए गोली चला दी, जो उनके पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। झगड़ा शांत कराने गया था युवक चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल रौशन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट कहा है कि वह सिर्फ झगड़ा शांत कराने गए थे, लेकिन उन्हें जानबूझकर गोली मार दी गई।


