मुंगेर में युवक के पैर में मारी गोली:खेत जा रहा था, घात लगाए बदमाशों ने किया अटैक; मर्डर केस वापस लेने को लेकर हमला

मुंगेर में युवक के पैर में मारी गोली:खेत जा रहा था, घात लगाए बदमाशों ने किया अटैक; मर्डर केस वापस लेने को लेकर हमला

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरामपुर गांव में बुधवार को 25 वर्षीय युवक सोनू कुमार के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गोली लगने के कारणों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। घायल सोनू कुमार ने सदर अस्पताल में बताया कि वह बुधवार को अपने घर से खेत की ओर मक्का छिलवाने जा रहा था। इसी दौरान टिकरामपुर गांव के समीप गंगा किनारे कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। सोनू का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उस पर पुराने हत्या मामले को वापस लेने का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। आशुतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई
परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष छठ पूजा के दौरान सोनू कुमार के भाई आशुतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पड़ोसी जय राज यादव, विक्रम यादव और चुन्नी यादव सहित कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। बताया जा रहा है कि छठ घाट निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गया है। गोली लगने के बाद सोनू के पैर में चोट आई और आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरामपुर गांव में बुधवार को 25 वर्षीय युवक सोनू कुमार के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गोली लगने के कारणों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। घायल सोनू कुमार ने सदर अस्पताल में बताया कि वह बुधवार को अपने घर से खेत की ओर मक्का छिलवाने जा रहा था। इसी दौरान टिकरामपुर गांव के समीप गंगा किनारे कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। सोनू का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उस पर पुराने हत्या मामले को वापस लेने का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। आशुतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई
परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष छठ पूजा के दौरान सोनू कुमार के भाई आशुतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पड़ोसी जय राज यादव, विक्रम यादव और चुन्नी यादव सहित कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। बताया जा रहा है कि छठ घाट निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गया है। गोली लगने के बाद सोनू के पैर में चोट आई और आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *