समस्तीपुर मंडल में 6833 बिना टिकट के यात्री पकड़ाए:59 लाख 54 हजार रुपये की वसूली, अधिकारी बोले- अवैध यात्रा के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ती

समस्तीपुर मंडल में 6833 बिना टिकट के यात्री पकड़ाए:59 लाख 54 हजार रुपये की वसूली, अधिकारी बोले- अवैध यात्रा के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ती

समस्तीपुर रेल मंडल ने एक सघन टिकट जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण रेलखंडों और स्टेशनों पर बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह अभियान यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने, राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था। इस विशेष जांच अभियान में मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और पूर्णिया कोर्ट जैसे प्रमुख स्टेशनों और रेलखंडों को शामिल किया गया। 6,833 बिना टिकट के यात्री पकड़ाए अभियान में कुल 281 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग और अन्य संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीमों ने ट्रेनों के अंदर, प्लेटफॉर्मों पर और स्टेशन परिसरों में सघन जांच की। इस कार्रवाई के दौरान कुल 6,833 बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माना और अतिरिक्त किराया मिलाकर लगभग 59 लाख 54 हजार रुपये की वसूली की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल राजस्व सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे रेल व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। बिना टिकट यात्रा से रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है, जो यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में खर्च किया जाता है। अवैध यात्रा के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ती है, जिससे वैध टिकट वाले यात्रियों को भी परेशानी होती है। यह सीट उपलब्धता, साफ-सफाई और यात्रा की समग्र सुविधा पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील समस्तीपुर मंडल सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों का सहयोग ही सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रेल यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है। मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि राजस्व संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। समस्तीपुर रेल मंडल ने एक सघन टिकट जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान मंडल के विभिन्न महत्वपूर्ण रेलखंडों और स्टेशनों पर बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह अभियान यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने, राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था। इस विशेष जांच अभियान में मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और पूर्णिया कोर्ट जैसे प्रमुख स्टेशनों और रेलखंडों को शामिल किया गया। 6,833 बिना टिकट के यात्री पकड़ाए अभियान में कुल 281 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग और अन्य संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीमों ने ट्रेनों के अंदर, प्लेटफॉर्मों पर और स्टेशन परिसरों में सघन जांच की। इस कार्रवाई के दौरान कुल 6,833 बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से जुर्माना और अतिरिक्त किराया मिलाकर लगभग 59 लाख 54 हजार रुपये की वसूली की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल राजस्व सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे रेल व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। बिना टिकट यात्रा से रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है, जो यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में खर्च किया जाता है। अवैध यात्रा के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ती है, जिससे वैध टिकट वाले यात्रियों को भी परेशानी होती है। यह सीट उपलब्धता, साफ-सफाई और यात्रा की समग्र सुविधा पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील समस्तीपुर मंडल सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें। रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों का सहयोग ही सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रेल यात्रा की सबसे बड़ी गारंटी है। मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि राजस्व संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *