मोतिहारी में विवाहिता को ससुरल में नहीं मिली एंट्री:इंस्टाग्राम से शुरू हुआ अफेयर, 2 साल तक सूरत में साथ रहे; 17 अप्रैल को मंदिर में की शादी

मोतिहारी में विवाहिता को ससुरल में नहीं मिली एंट्री:इंस्टाग्राम से शुरू हुआ अफेयर, 2 साल तक सूरत में साथ रहे; 17 अप्रैल को मंदिर में की शादी

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में प्रेम प्रसंग का मामला बुधवार को उस समय तूल पकड़ गया जब शादी के बाद दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची युवती को घर में रखने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद युवती ने युवक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया, जिससे गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहले से लड़की की तय थी शादी लड़के की पहचान गोनाही गांव निवासी लड्डू कुमार और लड़की की पहचान शिवहर जिले की सुमन कुमारी के रूप में हुई है। हमारे घर पर शादी तय हुई थी। उस समय उन्होंने कहा कि तुम हमारे साथ चलो, लेकिन मैंने मना कर दिया। उन्होंने बार-बार कहा कि आओ, हम तुम्हें कभी छोड़ेंगे नहीं। फिर उन्होंने मुझे सूरत बुलाया। उनका घर यहीं गोनाही में है, जबकि हमारा घर सीहोर जिले के उकनी के पास है। कैसे शुरू हुई थी बात लड़की ने बताया कि बातचीत की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी। हम लोग पहले कभी-कभी मिल लेते थे, कभी बाहर से आते-जाते समय मुलाकात हो जाती थी। एक बार सीहोर में भी मुलाकात हुई थी। पहले से कोई रिश्ता नहीं था, बस ऐसे ही बातचीत शुरू हुई थी। 2024 से चल रहा था संबंध फोन पर बातचीत होती थी और नंबर इंस्टाग्राम के जरिए मिला था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई। जब शादी तय नहीं हुई थी तब हम शादी की बात नहीं करते थे, लेकिन जब शादी फाइनल हुई तो उन्होंने कहा कि हम तुमसे शादी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तुम नहीं आई तो वे अपनी जान दे देंगे, इसलिए मैं उनके पास चली गई। सूरत में मंदिर में हुई शादी का दावा युवती के अनुसार, करीब 15 दिन पहले दोनों ने गुजरात के सूरत स्थित एक शिव मंदिर में विवाह किया था। शादी के बाद युवक ने पहले युवती को ससुराल भेजने और बाद में स्वयं आने की बात कही थी। ससुराल पहुंचते ही हुआ विवाद युवती टेंपो से गोनाही गांव स्थित ससुराल पहुंची, लेकिन वहां युवक के परिजनों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और घर में रखने से साफ मना कर दिया। इसके बाद आहत युवती ने घर के बाहर ही विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। घंटों चली पंचायत सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ लोग युवती के समर्थन में तो कुछ युवक के परिजनों के पक्ष में नजर आए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और मामला सुलझाने की कोशिश की। पुलिस को भी दी गई सूचना घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की भी चर्चा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश जारी थी। हालांकि थाना प्रभारी बबन कुमार का कहना है कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव में प्रेम प्रसंग का मामला बुधवार को उस समय तूल पकड़ गया जब शादी के बाद दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची युवती को घर में रखने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद युवती ने युवक के घर के बाहर जमकर हंगामा किया, जिससे गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहले से लड़की की तय थी शादी लड़के की पहचान गोनाही गांव निवासी लड्डू कुमार और लड़की की पहचान शिवहर जिले की सुमन कुमारी के रूप में हुई है। हमारे घर पर शादी तय हुई थी। उस समय उन्होंने कहा कि तुम हमारे साथ चलो, लेकिन मैंने मना कर दिया। उन्होंने बार-बार कहा कि आओ, हम तुम्हें कभी छोड़ेंगे नहीं। फिर उन्होंने मुझे सूरत बुलाया। उनका घर यहीं गोनाही में है, जबकि हमारा घर सीहोर जिले के उकनी के पास है। कैसे शुरू हुई थी बात लड़की ने बताया कि बातचीत की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई थी। हम लोग पहले कभी-कभी मिल लेते थे, कभी बाहर से आते-जाते समय मुलाकात हो जाती थी। एक बार सीहोर में भी मुलाकात हुई थी। पहले से कोई रिश्ता नहीं था, बस ऐसे ही बातचीत शुरू हुई थी। 2024 से चल रहा था संबंध फोन पर बातचीत होती थी और नंबर इंस्टाग्राम के जरिए मिला था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई। जब शादी तय नहीं हुई थी तब हम शादी की बात नहीं करते थे, लेकिन जब शादी फाइनल हुई तो उन्होंने कहा कि हम तुमसे शादी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तुम नहीं आई तो वे अपनी जान दे देंगे, इसलिए मैं उनके पास चली गई। सूरत में मंदिर में हुई शादी का दावा युवती के अनुसार, करीब 15 दिन पहले दोनों ने गुजरात के सूरत स्थित एक शिव मंदिर में विवाह किया था। शादी के बाद युवक ने पहले युवती को ससुराल भेजने और बाद में स्वयं आने की बात कही थी। ससुराल पहुंचते ही हुआ विवाद युवती टेंपो से गोनाही गांव स्थित ससुराल पहुंची, लेकिन वहां युवक के परिजनों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और घर में रखने से साफ मना कर दिया। इसके बाद आहत युवती ने घर के बाहर ही विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। घंटों चली पंचायत सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ लोग युवती के समर्थन में तो कुछ युवक के परिजनों के पक्ष में नजर आए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और मामला सुलझाने की कोशिश की। पुलिस को भी दी गई सूचना घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की भी चर्चा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश जारी थी। हालांकि थाना प्रभारी बबन कुमार का कहना है कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *