मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के लोहिया गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है पुलिस के अनुसार, लोहिया गांव निवासी वासी रिजवी पुत्र शमीम अहमद का गांव के ही शामिक पुत्र रियासत से लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले शामिक के भाई आमिर और वासी के बेटों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ गई। शनिवार शाम करीब 5 बजे वासी रिजवी बड़ी मस्जिद के रास्ते अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे शामिक, आमिर और उनके साथियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां वासी को लगीं—एक पेट में और दूसरी कूल्हे में। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वासी रिजवी को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल वासी के भाई वकील ने दौराला थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। कुछ दिन पहले शामिक द्वारा खुद को गोली मारने ली गई थी, जिसका आरोप वासी पक्ष पर लगाया गया था, लेकिन जांच में मामला झूठा पाया गया। फिलहाल वासी को गोली मारने के मामले में शामिक पक्ष पर आरोप हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। कुछ दिन पहले शामिक द्वारा खुद को गोली मारने ली गई थी, जिसका आरोप वासी पक्ष पर लगाया गया था, लेकिन जांच में मामला झूठा पाया गया। फिलहाल वासी को गोली मारने के मामले में शामिक पक्ष पर आरोप हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


