केशव मौर्य बोले- कांग्रेस की राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित:लखनऊ में कहा- अखिलेश ने महिलाओं और किसानों के लिए कुछ नहीं किया

केशव मौर्य बोले- कांग्रेस की राजनीति तुष्टीकरण पर आधारित:लखनऊ में कहा- अखिलेश ने महिलाओं और किसानों के लिए कुछ नहीं किया

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रश्मिरथी पर्व के दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य विवेकानंद नाटक देखने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति नकारात्मकता और तुष्टीकरण पर आधारित है। प्रदेश और देश के विकास में बाधा बन रही है। अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में न तो किसानों के लिए ठोस काम किए और न ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कोई प्रभावी कदम उठाए। भाजपा की सरकार में ‘मिशन शक्ति’ जैसी पहल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही हैं। किसानों के लिए निजी नलकूपों को फ्री बिजली दी जा रही है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- कश्मीर से जुड़ी अनुच्छेद-370 का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं ने इसके हटाने का भी विरोध किया था। मौर्य के अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज कश्मीर विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है, जबकि विपक्ष की सोच अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *