मऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:दरवाजा बंद कर फंदे पर लटका, पुलिस जांच में जुटी

मऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:दरवाजा बंद कर फंदे पर लटका, पुलिस जांच में जुटी

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के लोहा टिकट गांव में मंगलवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान आकाश कुमार (21) पुत्र देवानंद भारती, निवासी लोहा टिकट गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे आकाश अपने कमरे में था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो आकाश कमरे में फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार आकाश की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *