लखीसराय में मवेशी बेचकर लौट रहे युवक पर हमला:लोहे की रॉड से पीटकर 1.5 लाख लूटे, हालत गंभीर, जांच शुरू

लखीसराय में मवेशी बेचकर लौट रहे युवक पर हमला:लोहे की रॉड से पीटकर 1.5 लाख लूटे, हालत गंभीर, जांच शुरू

लखीसराय जिले में मवेशी बेचकर लौट रहे एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उससे डेढ़ लाख रुपये छीन लिए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मो. कुद्दुस शाह के पुत्र मो. परवेज शाह बरबीघा हाट में मवेशी बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से परवेज की बेरहमी से पिटाई की और उनके पास मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया
घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में परवेज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें पटना नहीं ले जा सके और शनिवार को जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। लोगों पर पैसा छीनने का आरोप लगाया
पीड़ित के परिजनों ने इस घटना में प्रेमडीहा गांव के मो. मुश्ताक शाह, मो. मुमताज शाह और भोला शाह सहित कुछ अन्य लोगों पर हमला और पैसा छीनने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमाडीह गांव के पास हुई थी। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखीसराय जिले में मवेशी बेचकर लौट रहे एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उससे डेढ़ लाख रुपये छीन लिए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मो. कुद्दुस शाह के पुत्र मो. परवेज शाह बरबीघा हाट में मवेशी बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से परवेज की बेरहमी से पिटाई की और उनके पास मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया
घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में परवेज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें पटना नहीं ले जा सके और शनिवार को जमुई के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। लोगों पर पैसा छीनने का आरोप लगाया
पीड़ित के परिजनों ने इस घटना में प्रेमडीहा गांव के मो. मुश्ताक शाह, मो. मुमताज शाह और भोला शाह सहित कुछ अन्य लोगों पर हमला और पैसा छीनने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमाडीह गांव के पास हुई थी। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *