कटनी में 8 वर्षीय बालक तालाब में डूबा:घर के पास नहाते समय गहरे पानी में गया मासूम; अस्पताल में तोड़ा दम

कटनी में 8 वर्षीय बालक तालाब में डूबा:घर के पास नहाते समय गहरे पानी में गया मासूम; अस्पताल में तोड़ा दम

कटनी जिले के जरवाही गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक 8 वर्षीय बालक की तालाब में डूब गया। बालक रघु कोल अपने घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था, जहां खेलते समय वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। तैराकों ने कीचड़ और गहरे पानी से निकाला बाहर बालक को डूबते देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में छलांग लगा दी। पानी में अत्यधिक गहराई और कीचड़ होने के कारण उसे ढूंढने में काफी समय लगा। काफी देर की तलाश के बाद ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में रघु को बाहर निकाला। परिजन उसे निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 8 वर्षीय रघु को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माधव नगर पुलिस कर रही जांच माधव नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय बालक के साथ कोई और मौजूद था या नहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *