बुरहानपुर में कल (मंगलवार) सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 11 केवी गड़बड़ महाजन फीडर के आंशिक रखरखाव का कार्य करेगी। इस रखरखाव कार्य के कारण मोहन नगर, बालाली नजर, दत्तात्रय नगर, सुंदर नगर, नगर निगम मल्टी और राहुल सिटी स्कैन जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।


