जमुई में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर:सतगामा के पास सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल

जमुई में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर:सतगामा के पास सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान सतगामा निवासी सिकंदर तांती की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने एक रिश्तेदार को देखने सदर अस्पताल आई थी, जहां प्रसव हुआ था। अस्पताल से लौटने के दौरान वह सतगामा के पास ऑो से उतरकर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायल महिला को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेज गति से भाग निकला। डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को तुरंत वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि महिला काफी देर तक दर्द से कराहती रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक लेकर चले गए। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट परिजनों के अनुसार हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने भी उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चालक कौन था और हादसा किस परिस्थिति में हुआ। सड़क पर बढ़ते हादसों से लोगों में चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर बाजार और गांवों के समीप वाहन चालक तेज गति से बाइक चलाते हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित जांच अभियान चलाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान सतगामा निवासी सिकंदर तांती की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने एक रिश्तेदार को देखने सदर अस्पताल आई थी, जहां प्रसव हुआ था। अस्पताल से लौटने के दौरान वह सतगामा के पास ऑो से उतरकर सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायल महिला को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेज गति से भाग निकला। डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को तुरंत वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि महिला काफी देर तक दर्द से कराहती रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक लेकर चले गए। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट परिजनों के अनुसार हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने भी उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चालक कौन था और हादसा किस परिस्थिति में हुआ। सड़क पर बढ़ते हादसों से लोगों में चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर बाजार और गांवों के समीप वाहन चालक तेज गति से बाइक चलाते हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित जांच अभियान चलाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *