इंदौर में बस एजेंट-ड्राइवर ने बाइक सवार को पीटा:बस को कट दिखाने पर हुआ विवाद, पहले ड्राइवर को मारा था थप्पड़

इंदौर में बस एजेंट-ड्राइवर ने बाइक सवार को पीटा:बस को कट दिखाने पर हुआ विवाद, पहले ड्राइवर को मारा था थप्पड़

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें दो युवकों के साथ निजी बस स्टाफ मारपीट करता देखा जा सकता है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने पीड़ितों से संपर्क किया पर वे एफआईआर करने को तैयार नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन से बस को कट लगने के बाद युवकों और बस ड्राइवर के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान एक युवक ने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बस एजेंट, ड्राइवर ने की मारपीट इसके बाद मौके पर मौजूद बस एजेंट, ड्राइवर और अन्य लोगों ने मिलकर दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के अनुसार पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने शिकायत करने से इंकार कर दिया। अपहरण करने वालों का निकाला जुलूस छोटी ग्वालटोली पुलिस ने आकाश नाम के युवक का अपहरण करने वाले आरोपी विनय सोनकर और उसके दो साथियों काे बुधवार को गिरफ्तार किया और उनका जुलूस निकाला। आरोपियों ने बस में सवारी बैठाने की बात पर सोमवार को आकाश का अपहरण किया था और उसे कार मे भंवरकुआ लेकर गए थे। यहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे छोड़ दिया था। आकाश के परिजन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी कैद हुए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *