हाथरस में डीएम-एसपी ने सर्राफा व्यापारियों संग की बैठक:बोले- अफवाहों से बचें, देशहित में करें सहयोग; व्यापारियों ने विदेशी सोने की खरीद से परहेज की बात कही

हाथरस में डीएम-एसपी ने सर्राफा व्यापारियों संग की बैठक:बोले- अफवाहों से बचें, देशहित में करें सहयोग; व्यापारियों ने विदेशी सोने की खरीद से परहेज की बात कही

हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बुलियन और सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में वर्तमान परिस्थितियों, बाजार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, अफवाहों पर नियंत्रण और जन जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक प्रधानमंत्री द्वारा देश के नागरिकों से सोना न खरीदने की अपील के क्रम में आयोजित की गई थी। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी का दायित्व है कि देशहित में किए गए आह्वान का समर्थन करें। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से किसी भी प्रकार की समस्या या भ्रम की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का उद्देश्य व्यापक जनहित और देशहित को ध्यान में रखते हुए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने व्यापारियों से शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। अफवाह फैलाने से बचने की अपील जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यापारियों से आमजन को अनावश्यक रूप से सोना या बुलियन खरीदने के लिए प्रेरित न करने का आग्रह किया। साथ ही बाजार में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने से बचने की बात कही। व्यापारियों ने जताया समर्थन पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा कि व्यापारियों द्वारा प्रधानमंत्री की पहल का समर्थन यह दर्शाता है कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर सभी एकजुट हैं। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की अपील और जिलाधिकारी की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि वे देशहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। व्यापारियों ने विदेशी सोने की खरीद से परहेज करने और घरेलू सोने को पुनर्चक्रित कर आभूषण तैयार करने की बात कही। ये अधिकारी और व्यापारी रहे मौजूद बैठक में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्यकर मथुरा संभाग रमेश सिंह, उपायुक्त राज्यकर खंड-01 राजकुमार सिंह, उपायुक्त राज्यकर खंड-02 हाथरस प्रदुमन गुप्ता, सहायक आयुक्त राज्यकर खंड-02 हरिनाथ यादव मौजूद रहे। इसके अलावा सर्राफा कमेटी (रजि.) हाथरस के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रमनमूर्ति शर्मा, सुरेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *