गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में देर रात दो युवकों ने एक घर में घुसकर अकेली युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की आगामी नवंबर माह में शादी होने वाली थी। उसके पिता जीविकोपार्जन के लिए विदेश में रहते हैं, और वह अपनी मां व 10 वर्षीय छोटे भाई के साथ रहती है। घटना की रात उसकी मां अपनी बहन के घर गई हुई थी, जिससे युवती घर में अकेली थी। आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया
गांव के ही दो युवकों ने युवती को घर में अकेला पाकर देर रात बाउंड्री फांदकर प्रवेश किया। उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका न्यूड वीडियो मोबाइल में कैद कर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़िता को किसी को कुछ न बताने की हिदायत देकर फरार हो गए। पीड़िता की सूचना पर सदर SDPO-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में बैकुंठपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी कर दोनों मुख्य आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बैकुंठपुर थाने में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। सदर SDPO-2 राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में देर रात दो युवकों ने एक घर में घुसकर अकेली युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की आगामी नवंबर माह में शादी होने वाली थी। उसके पिता जीविकोपार्जन के लिए विदेश में रहते हैं, और वह अपनी मां व 10 वर्षीय छोटे भाई के साथ रहती है। घटना की रात उसकी मां अपनी बहन के घर गई हुई थी, जिससे युवती घर में अकेली थी। आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया
गांव के ही दो युवकों ने युवती को घर में अकेला पाकर देर रात बाउंड्री फांदकर प्रवेश किया। उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका न्यूड वीडियो मोबाइल में कैद कर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़िता को किसी को कुछ न बताने की हिदायत देकर फरार हो गए। पीड़िता की सूचना पर सदर SDPO-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में बैकुंठपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी कर दोनों मुख्य आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। बैकुंठपुर थाने में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। सदर SDPO-2 राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।