गोपालगंज में लड़की के परिजनों ने युवक को पीटा:लव मैरिज से नाराज थे, 35 हजार और चेन छीनने की शिकायत

गोपालगंज में लड़की के परिजनों ने युवक को पीटा:लव मैरिज से नाराज थे, 35 हजार और चेन छीनने की शिकायत

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक सतेंद्र कुमार (30) बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और हॉकी स्टिक व लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी परशुराम प्रसाद के बेटे सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। शादी से लड़की के परिजन बेहद नाराज थे
दरअसल, सतेंद्र कुमार ने करीब छह महीने पहले शेखटोली निवासी अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की अपनी मर्जी से अपने पति के साथ उसके घर पर रह रही थी। इस शादी से लड़की के परिजन बेहद नाराज थे। पीड़ित युवक के अनुसार, जब वह नई बाजार के पास सामान खरीद रहा था, तभी लड़की के पिता, चाचा और उनके साथ आए अन्य लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना की जानकारी तुरंत डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक सतेंद्र कुमार (30) बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और हॉकी स्टिक व लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी परशुराम प्रसाद के बेटे सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। शादी से लड़की के परिजन बेहद नाराज थे
दरअसल, सतेंद्र कुमार ने करीब छह महीने पहले शेखटोली निवासी अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की अपनी मर्जी से अपने पति के साथ उसके घर पर रह रही थी। इस शादी से लड़की के परिजन बेहद नाराज थे। पीड़ित युवक के अनुसार, जब वह नई बाजार के पास सामान खरीद रहा था, तभी लड़की के पिता, चाचा और उनके साथ आए अन्य लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये नकद और गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना की जानकारी तुरंत डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *