पूर्णिया में महिला शिक्षिका से बदसलूकी:जनगणना से जुड़े सरकारी दस्तावेज भी छीने, बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस

पूर्णिया में महिला शिक्षिका से बदसलूकी:जनगणना से जुड़े सरकारी दस्तावेज भी छीने, बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस

पूर्णिया में जनगणना ड्यूटी पर गई एक महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। युवक ने शिक्षिका के हाथ से जनगणना से जुड़े सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए। घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। वहीं सरकारी कागजात गायब होने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही गांव से जुड़ा है। महिला शिक्षिका प्रगणक के रूप में घर-घर जाकर जनगणना से जुड़ी जानकारी जुटा रही थीं। इसी दौरान चंदरही गांव के एक घर पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद एक युवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। युवक ने शिक्षिका के हाथ से जनगणना से जुड़े अहम सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए। शिक्षिका ने तुरंत इसकी सूचना बीडीओ को दी घटना से डरी सहमी शिक्षिका ने तुरंत इसकी सूचना बीडीओ को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और धमदाहा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम महिला शिक्षिका को साथ लेकर गांव पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शातिर युवक अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी कारण उसने ऐसी हरकत की। घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे कर्मियों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान अगर सुरक्षा नहीं मिलेगी तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। सबसे बड़ी चिंता यह है कि छीने गए सरकारी कागजात अब तक नहीं मिले हैं। आरोपित की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी फिलहाल धमदाहा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही गायब दस्तावेजों की बरामदगी और आरोपित की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया में जनगणना ड्यूटी पर गई एक महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। युवक ने शिक्षिका के हाथ से जनगणना से जुड़े सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए। घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। वहीं सरकारी कागजात गायब होने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही गांव से जुड़ा है। महिला शिक्षिका प्रगणक के रूप में घर-घर जाकर जनगणना से जुड़ी जानकारी जुटा रही थीं। इसी दौरान चंदरही गांव के एक घर पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद एक युवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। युवक ने शिक्षिका के हाथ से जनगणना से जुड़े अहम सरकारी दस्तावेज भी छीन लिए। शिक्षिका ने तुरंत इसकी सूचना बीडीओ को दी घटना से डरी सहमी शिक्षिका ने तुरंत इसकी सूचना बीडीओ को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और धमदाहा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम महिला शिक्षिका को साथ लेकर गांव पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शातिर युवक अपने परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी कारण उसने ऐसी हरकत की। घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे कर्मियों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी ड्यूटी के दौरान अगर सुरक्षा नहीं मिलेगी तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। सबसे बड़ी चिंता यह है कि छीने गए सरकारी कागजात अब तक नहीं मिले हैं। आरोपित की तलाश के लिए लगातार छापेमारी जारी फिलहाल धमदाहा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही गायब दस्तावेजों की बरामदगी और आरोपित की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *