ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर:बरहट स्कूल के पास हादसा, डकैता गांव निवासी युवक गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर:बरहट स्कूल के पास हादसा, डकैता गांव निवासी युवक गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती

पलासी प्रखंड क्षेत्र के बरहट स्कूल के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डकैता गांव निवासी मनोज कुमार (पिता रामप्रसाद चौधरी) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोज कुमार अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से घायल मनोज कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलासी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सीएचसी पलासी के चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने जानकारी दी कि घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। इस हादसे में उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली टूट गई है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और स्कूल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पलासी प्रखंड क्षेत्र के बरहट स्कूल के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डकैता गांव निवासी मनोज कुमार (पिता रामप्रसाद चौधरी) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोज कुमार अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से घायल मनोज कुमार को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलासी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सीएचसी पलासी के चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार ने जानकारी दी कि घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। इस हादसे में उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली टूट गई है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और स्कूल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *