नाथनगर रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग स्टॉल में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान राख, महिला झुलसी

नाथनगर रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग स्टॉल में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान राख, महिला झुलसी

भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गुरुवार को एक कैटरिंग स्टॉल में आग लग गई। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा स्टॉल उसकी चपेट में आ गया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कैटरिंग स्टॉल संचालक मुरारी सहनी ने बताया कि अचानक स्टॉल से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई। इस घटना में उन्हें करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के दौरान उनकी पत्नी भी स्टॉल पर मौजूद थीं, जिनके बाल झुलस गए। आग लगने के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसी दौरान स्थानीय युवक अभिमन्यु यादव ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों की मदद और रेलवे कर्मियों की तत्परता से आग को और फैलने से रोका जा सका। स्टेशन अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही रेलवे के कार्यवाहक स्टाफ धर्मेंद्र कुमार और फायर स्टाफ मौके पर पहुंचे। चार अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है। भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गुरुवार को एक कैटरिंग स्टॉल में आग लग गई। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा स्टॉल उसकी चपेट में आ गया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कैटरिंग स्टॉल संचालक मुरारी सहनी ने बताया कि अचानक स्टॉल से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई। इस घटना में उन्हें करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के दौरान उनकी पत्नी भी स्टॉल पर मौजूद थीं, जिनके बाल झुलस गए। आग लगने के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इसी दौरान स्थानीय युवक अभिमन्यु यादव ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों की मदद और रेलवे कर्मियों की तत्परता से आग को और फैलने से रोका जा सका। स्टेशन अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही रेलवे के कार्यवाहक स्टाफ धर्मेंद्र कुमार और फायर स्टाफ मौके पर पहुंचे। चार अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेलवे प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *