घाटमपुर में बेकाबू डंपर हाइवे पर पलटा:साइकिल सवार चौकीदार की दबकर मौत, थाने से ड्यूटी करके घर लौट रहा था

घाटमपुर में बेकाबू डंपर हाइवे पर पलटा:साइकिल सवार चौकीदार की दबकर मौत, थाने से ड्यूटी करके घर लौट रहा था

घाटमपुर के जहांगीराबाद में अनियंत्रित डंपर हाइवे पर पलट गया। हादसे में साइकिल सवार चौकीदार की दबकर मौत हो गई। चौकीदार थाने से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को उठाकर शव को बाहर निकालने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान कानपुर सागर हाइवे पर तीन घंटे यातयात प्रभावित रहा। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव निवासी 50 वर्षीय हरिश्चंद्र घाटमपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। गुरुवार सुबह वह थाने से ड्यूटी करके साइकिल से वापस घर लौट रहा था, जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। इस दौरान साइकिल सवार चौकीदार की डंपर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे पतारा चौकी पुलिस ने एनएचआई की क्रेन की मदद से डंपर को उठाकर चौकीदार के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चौकीदार के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। हाइवे पर तीन घंटे बाधित रहा यातयात घटना के बाद कानपुर सागर हाइवे पर दस किलो मीटर लंबा जाम लग गया, इस दौरान घाटमपुर की ओर वीरपुर तक, कानपुर की ओर हिरनी मोड तक जाम लगा गया, मौके पर पहुंचे घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने एनएचआई की क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *