भास्कर ‘समाधान’, एप पर शिकायत से प्रशासन हुआ अलर्ट:पानी, सफाई और आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों का हुआ समाधान

भास्कर ‘समाधान’, एप पर शिकायत से प्रशासन हुआ अलर्ट:पानी, सफाई और आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों का हुआ समाधान

सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों से भास्कर समाधान पर एक बार फिर रोजमर्रा की नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। लोगों ने पानी की किल्लत, सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधूरी सड़कों और आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। कई क्षेत्रों के रहवासियों का कहना है कि ये समस्याएं नई नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से बनी हुई हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कई मामलों में अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कहीं गलत तरीके से बिछाई गई पाइपलाइन के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, तो कहीं सीवर लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। कुछ इलाकों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है, जबकि आवारा पशुओं के कारण लोगों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर नागरिकों ने भास्कर समाधान के माध्यम से संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया है और जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ शिकायतों पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए समाधान भी किया गया है। जलभराव और टूटे चैंबर जैसी समस्याओं का निराकरण होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है। नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होती रही तो स्थानीय स्तर की कई समस्याओं का समय रहते समाधान संभव हो सकेगा। भास्कर एप पर समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक करिए… गलत पाइपलाइन से पानी सप्लाई प्रभावित, लोग परेशान पैराडाइज सिटी, सीकर से विष्णु टेलर ने पोस्ट किया कि उनके मोहल्ले में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई घरों तक नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पाइपलाइन गलत तरीके से डाली गई है, जिसके कारण पानी का वितरण प्रभावित हो रहा है। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कचरे के ढेर और अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी कुमावत नगर, हरिजन बस्ती से अजय कुमार ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसके अलावा सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 10 वर्षों से क्षेत्र के हालात नहीं बदले हैं। सड़क खराब होने के कारण धूल और गंदगी की समस्या बनी रहती है, जबकि बरसात के समय हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। 15-20 दिन तक नहीं होती सफाई राधा किशनपुरा, लाल सिंह कॉलोनी से संजय कुमार गुप्ता ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि एक बार सफाई होने के बाद 15 से 20 दिन तक कोई सफाईकर्मी क्षेत्र में नहीं आता। इसके कारण गलियों और सड़कों पर गंदगी जमा होने लगती है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। आवारा पशुओं का जमावड़ा बना परेशानी का कारण श्याम नगर, जाट कॉलोनी से सत्यनारायण सैनी ने पोस्ट किया कि उनकी कॉलोनी में बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं। सड़क और गलियों में पशुओं के जमावड़े के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार पशुओं के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। सड़क पर जलभराव की समस्या से मिली राहत नवलगढ़ रोड स्थित वीर तेजा कॉलोनी से आलोक ने पोस्ट किया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर बार-बार पानी भर जाता था। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी और बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते थे। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कर दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। टूटे चैंबर की समस्या का हुआ समाधान तिलक नगर, एसएच-8 से आदित्य जांगिड़ ने पोस्ट किया था कि रानी सती रोड पर नाली का चैंबर टूटा हुआ था। सड़क के बीच स्थित इस टूटे चैंबर के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता था और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने चैंबर की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया है। आज की पब्लिक की स्टार : पिंकी मीना रानी सती रोड पर टूटे नाली चैंबर की समस्या के समाधान में JEN पिंकी मीना ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम को मौके पर भेजा और आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया। उनके प्रयासों से टूटे चैंबर की समस्या का समाधान हुआ और सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो सका। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार जताया। आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे, ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। यदि सरकार और अधिकारी इसे सकारात्मक लेकर समाधान के लिए काम करेंगे तो शहर में बदलाव लाया जा सकता है। ये खबरें भी पढ़िए… 1.सीकर में समाधान सेगमेंट का असर:कचरा गाड़ी और नाली की समस्या में सुधार, AEN अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.सीकर में सड़क और सीवर समस्याओं से लोग परेशान:कई इलाकों में जलभराव, टूटी सड़कें और खुले चैंबर; AEN वाजिद अहमद बने स्टार ऑफिसर 3. भास्कर समाधान असर, एक पोस्ट से मिल रहा समाधान:बिजली, सीवरेज और टूटी सड़कों की समस्याओं से लोग परेशान, विवेक ओला बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ 4.सीकर में भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज:स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति की समस्या पर कार्रवाई, हरिराम बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *