जमुई के अड़सार गांव में रविवार रात कूड़ा हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से कुल सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया गया। पहले पक्ष से भरत यादव, सियाराम यादव, गुलेसर यादव, सिया देवी और धर्मवीर कुमार घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि घर के पास जमा कूड़ा हटाने की बात कहने पर राम खेलावन यादव, पप्पू यादव, नितो यादव, सुरेश यादव, रूपेश यादव और धारो यादव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। खेत में कूड़ा रखने को लेकर विवाद वहीं, दूसरे पक्ष से पप्पू यादव और धर्मेंद्र यादव घायल हुए हैं। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग कूड़ा उनके खेत में रख रहे थे। इसका विरोध करने पर सियाशरण यादव, गुलेसर यादव, भरत यादव और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। एक पक्ष से घायल सियाशरण यादव ने बताया कि यह मामूली विवाद महिलाओं के बीच झगड़े से शुरू हुआ था, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। दूसरे पक्ष की मिंटी देवी ने बताया कि कूड़ा-गोबर दूसरे की जमीन में रखा हुआ था, और पहले पक्ष के लोगों ने उसे हटाने के लिए कहा, जबकि वह उनकी जमीन नहीं थी। इसी बात पर विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने घटना की सूचना टाउन पुलिस को दे दी है। टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जमुई के अड़सार गांव में रविवार रात कूड़ा हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से कुल सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया गया। पहले पक्ष से भरत यादव, सियाराम यादव, गुलेसर यादव, सिया देवी और धर्मवीर कुमार घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि घर के पास जमा कूड़ा हटाने की बात कहने पर राम खेलावन यादव, पप्पू यादव, नितो यादव, सुरेश यादव, रूपेश यादव और धारो यादव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। खेत में कूड़ा रखने को लेकर विवाद वहीं, दूसरे पक्ष से पप्पू यादव और धर्मेंद्र यादव घायल हुए हैं। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग कूड़ा उनके खेत में रख रहे थे। इसका विरोध करने पर सियाशरण यादव, गुलेसर यादव, भरत यादव और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। एक पक्ष से घायल सियाशरण यादव ने बताया कि यह मामूली विवाद महिलाओं के बीच झगड़े से शुरू हुआ था, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। दूसरे पक्ष की मिंटी देवी ने बताया कि कूड़ा-गोबर दूसरे की जमीन में रखा हुआ था, और पहले पक्ष के लोगों ने उसे हटाने के लिए कहा, जबकि वह उनकी जमीन नहीं थी। इसी बात पर विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने घटना की सूचना टाउन पुलिस को दे दी है। टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


