भोजपुर में ट्रक ने बाइक सवार 4 दोस्तों को रौंदा:दो लड़कों की मौत, घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

भोजपुर में ट्रक ने बाइक सवार 4 दोस्तों को रौंदा:दो लड़कों की मौत, घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बुधवार को ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें दो कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में आयर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले हीरा लाल मुसहर का 20 साल का बेटा निरहू मुसहर एवं चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव वार्ड नंबर 8 के रहने वाले भीखर मुसहर का 22 साल का बेटा फागु मुसहर शामिल है। वहीं, घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककीला गांव निवासी बुधन मुसहर का पुत्र साधू मुसहर एवं बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव निवासी रामदास मुसहर का पुत्र रमेश राम शामिल है। निरहू मुसहर एवं फागु मुसहर की घटनास्थल पर ही मौत इधर, मृतकों के परिजन अरुण कुमार ने बताया कि निरहू मुसहर, फागु मुसहर एवं साधु मुसहर बाइक की ओर से गड़हनी से कसाप गांव के पास रमेश राम से मजदूरी करने का बातचीत कर रहे थे कि आरा चलोगे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। निरहू मुसहर एवं फागु मुसहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साधु मुसहर एवं रमेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक निरहू मुसहर अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां फुलकेसर कुंअर व एक भाई जोगी मुसहर एवं एक बहन दुर्गावती देवी है। उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जबकि फागु मुसहर के परिवार में पत्नी सोनी देवी व तीन पुत्री चांदनी, चंदा, दुर्गा एवं पुत्र एक चंदन है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बुधवार को ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें दो कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में आयर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले हीरा लाल मुसहर का 20 साल का बेटा निरहू मुसहर एवं चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव वार्ड नंबर 8 के रहने वाले भीखर मुसहर का 22 साल का बेटा फागु मुसहर शामिल है। वहीं, घायलों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककीला गांव निवासी बुधन मुसहर का पुत्र साधू मुसहर एवं बक्सर जिला के मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव निवासी रामदास मुसहर का पुत्र रमेश राम शामिल है। निरहू मुसहर एवं फागु मुसहर की घटनास्थल पर ही मौत इधर, मृतकों के परिजन अरुण कुमार ने बताया कि निरहू मुसहर, फागु मुसहर एवं साधु मुसहर बाइक की ओर से गड़हनी से कसाप गांव के पास रमेश राम से मजदूरी करने का बातचीत कर रहे थे कि आरा चलोगे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। निरहू मुसहर एवं फागु मुसहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साधु मुसहर एवं रमेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक निरहू मुसहर अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां फुलकेसर कुंअर व एक भाई जोगी मुसहर एवं एक बहन दुर्गावती देवी है। उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जबकि फागु मुसहर के परिवार में पत्नी सोनी देवी व तीन पुत्री चांदनी, चंदा, दुर्गा एवं पुत्र एक चंदन है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *