भरतपुर: नदबई में मामा की शादी में आई 8 साल की मासूम को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

भरतपुर: नदबई में मामा की शादी में आई 8 साल की मासूम को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

नदबई (भरतपुर): भरतपुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टोहिला गांव में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आठ साल की एक मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि जिस घर से आज बारात निकलनी थी, वहां अब चीख-पुकार मची है। इस हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया है।

bharatpur-roadways-bus-accident-8-year-old-girl-killed-while-playing-driver-absconding-investigation-on

शादी की तैयारियों के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, टोहिला गांव निवासी रामेश्वर के बेटे रवि की रविवार को शादी थी। बारात लखनपुर के ही विनऊआ गांव जानी थी। घर में मेहमानों की चहल-पहल थी और सभी लोग बारात की रवानगी की तैयारियों में जुटे थे। रामेश्वर की 8 वर्षीय दोहिती आरिका (पुत्री दारा सिंह) भी अपने माता-पिता के साथ डीग जिले के सीकरी से इस शादी में शामिल होने आई थी।

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे, जब परिवार के सदस्य काम में व्यस्त थे, आरिका खेलते-खेलते घर के पास से गुजर रही सड़क पर आ गई। इसी दौरान अटारी से भरतपुर की ओर जा रही भरतपुर डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया।

bharatpur-roadways-bus-accident-8-year-old-girl-killed-while-playing-driver-absconding-investigation-on

पिछले टायर के नीचे फंसी मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर संतुलन नहीं बना सका। बस बच्ची को कुचलते हुए आगे निकल गई और मासूम आरिका बस के पिछले टायर के नीचे फंस गई।

टक्कर की आवाज और शोर सुनकर जब परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, तो वहां का दृश्य देखकर हर किसी की रूह कांप गई। आरिका लहूलुहान हालत में टायर के नीचे दबी हुई थी।

bharatpur-roadways-bus-accident-8-year-old-girl-killed-while-playing-driver-absconding-investigation-on

ग्रामीणों का हंगामा, ड्राइवर फरार

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बस को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे का फायदा उठाकर रोडवेज बस का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई और गांव में शोक

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ अमर सिंह राठौड़ और लखनपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) विजय सिंह छौंकर भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद शव को बस के नीचे से निकलवाकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

bharatpur-roadways-bus-accident-8-year-old-girl-killed-while-playing-driver-absconding-investigation-on

एसएचओ विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने रोडवेज बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद पूरे टोहिला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिस आंगन में आज मंगल गीत गाए जाने थे, वहां अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम आरिका की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *