बेगूसराय में शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण:विशेष शिक्षण को लेकर तैयारी, गर्मी की छुट्टी में भाषा-गणित सुधारने पर जोर

बेगूसराय में शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण:विशेष शिक्षण को लेकर तैयारी, गर्मी की छुट्टी में भाषा-गणित सुधारने पर जोर

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में गुरुवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान भाषा और गणित में कमजोर बच्चों के लिए चलाए जाने वाले विशेष शिक्षण अभियान की तैयारी करना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरमौली और भवानंदपुर संकुल के चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन नोडल शिक्षक सह प्रशिक्षक हीरा कुमारी एवं रजत कुमार ने किया। प्रथम एजुकेशन संस्था की आंचल कुमारी ने भी शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति और कार्यक्रम के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से कक्षा चार, पांच और छह के उन बच्चों के लिए है, जिनकी भाषा और गणित की बुनियादी समझ कमजोर है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी में स्वयंसेवकों की मदद से एक विशेष समर कैंप चलाया जाएगा। इस कैंप में बच्चों को खेल, गतिविधियों और सरल अभ्यासों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, ताकि वे आसानी से सीख सकें और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़े। इस पहल से बच्चों की बुनियादी दक्षताओं में सुधार के साथ-साथ विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। कार्यशाला में खरमौली संकुल की रिसोर्स पर्सन स्वाति कुमारी, भवानंदपुर संकुल की प्रतिभा कुमारी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे। बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में गुरुवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान भाषा और गणित में कमजोर बच्चों के लिए चलाए जाने वाले विशेष शिक्षण अभियान की तैयारी करना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरमौली और भवानंदपुर संकुल के चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन नोडल शिक्षक सह प्रशिक्षक हीरा कुमारी एवं रजत कुमार ने किया। प्रथम एजुकेशन संस्था की आंचल कुमारी ने भी शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति और कार्यक्रम के संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से कक्षा चार, पांच और छह के उन बच्चों के लिए है, जिनकी भाषा और गणित की बुनियादी समझ कमजोर है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी में स्वयंसेवकों की मदद से एक विशेष समर कैंप चलाया जाएगा। इस कैंप में बच्चों को खेल, गतिविधियों और सरल अभ्यासों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, ताकि वे आसानी से सीख सकें और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़े। इस पहल से बच्चों की बुनियादी दक्षताओं में सुधार के साथ-साथ विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। कार्यशाला में खरमौली संकुल की रिसोर्स पर्सन स्वाति कुमारी, भवानंदपुर संकुल की प्रतिभा कुमारी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *