बांसवाड़ा में 11वीं छात्रा ने घर में लगाई फांसी:स्कूल से लौटकर दरवाजा बंद किया, माता पिता गुजरात में थे, कारण पता नहीं

बांसवाड़ा में 11वीं छात्रा ने घर में लगाई फांसी:स्कूल से लौटकर दरवाजा बंद किया, माता पिता गुजरात में थे, कारण पता नहीं

बांसवाड़ा में गुरुवार दोपहर एक 15 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्कूल से लौटने के बाद घर में अकेली थी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारा, जबकि माता-पिता के गुजरात से लौटने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। स्कूल से लौटकर कमरे में गई, अंदर से बंद किया दरवाजा थानाधिकारी के अनुसार छात्रा गुरुवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटने के बाद वह सीधे अंदर गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में उस समय अन्य सदस्य बाहर थे, जिससे घटना का तुरंत पता नहीं चल सका। छोटी बहन ने देखा, पुलिस को दी सूचना काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर जब छोटी बहन घर पहुंची तो उसने बड़ी बहन को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की। माता-पिता गुजरात में मजदूरी पर गए थे मृतका के माता-पिता मजदूरी के लिए गुजरात गए हुए थे। घर में दादी और चार बहनें रहती हैं। मृतका सबसे बड़ी बहन थी। माता-पिता के लौटने के बाद शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी हेड कांस्टेबल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन छात्रा के इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *