बाजार की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे अपना पैसा सिर्फ एक जगह न लगाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने ‘ISIF एक्टिव एसेट एलोकेटर लॉन्ग-शॉर्ट फंड’ पेश किया है। यह फंड निवेशकों को बदलते बाजार के हिसाब से तालमेल बिठाने और बेहतर निवेश करने में मदद करेगा। यह फंड सिर्फ इक्विटी (शेयर) में ही नहीं, बल्कि डेट (कर्ज) और कमोडिटीज में भी निवेश करता है। साथ ही इसमें ‘लॉन्ग-शॉर्ट’ स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि बाजार चाहे ऊपर जाए या नीचे, दोनों ही स्थितियों में फायदा मिल सके। यह फंड सेबी (SEBI) के स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (SIF) कैटेगरी के तहत लाया गया है। इसका मकसद म्यूचुअल फंड और PMS/AIF जैसे प्रोडक्ट्स के बीच के अंतर को कम करना है। यह नियम-कायदों के दायरे में रहकर निवेशकों को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देता है। उन लोगों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है जो लंबे समय के लिए संपत्ति बनाना चाहते हैं और अपने पोर्टफोलियो में विविधता यानी डायवर्सिफिकेशन चाहते हैं। यश काश कैपिटल सर्विसेज के नवीन गैरोला ने ICICI प्रूडेंशियल की लेटेस्ट ऑफरिंग- ISIF एक्टिव एसेट एलोकेटर लॉन्ग-शॉर्ट फंड के बारे में यह जानकारी दी है। NFO की तारीख: यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 19 मई 2026 को खुलेगा और 03 जून 2026 को बंद होगा।
इम्पैक्ट फीचर:ICICI प्रूडेंशियल का नया फंड लॉन्च, नवीन गैरोला ने ‘ISIF एक्टिव एसेट एलोकेटर लॉन्ग-शॉर्ट फंड’ की जानकारी दी


