बुरहानपुर में अवैध हथियार तस्करी का नेटवर्क उजागर:खकनार पुलिस ने आरोपी से तीन देशी पिस्टल बरामद कीं, मुख्य सप्लायर अब भी फरार

बुरहानपुर में अवैध हथियार तस्करी का नेटवर्क उजागर:खकनार पुलिस ने आरोपी से तीन देशी पिस्टल बरामद कीं, मुख्य सप्लायर अब भी फरार

बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियार तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन हस्तनिर्मित देशी पिस्टल जब्त की हैं। इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी ईडा खकनार क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बल ने इंडिया उर्फ ईडा अमरसिंग (28), निवासी पाचौरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि 8 मई 2026 को ग्राम पाचौरी निवासी हरदीप पिता तेहरसिंग ने उसे 10 पिस्टल और 2 मैगजीन दी थीं। आरोपी के अनुसार, उसने इनमें से 7 पिस्टल और 2 मैगजीन रणजीत को दे दी थीं, जबकि शेष 3 पिस्टल साईं मंदिर के पीछे जंगल में छिपा रखी थीं। पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए गए स्थान से पंचों के समक्ष तीनों हस्तनिर्मित देशी पिस्टल जब्त कर लीं। मुख्य आरोपी हरदीप पिता तेहरसिंग की तलाश जारी है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक तारक अली, प्रधान आरक्षक मेलसिंह सोलंकी, सतीश सूर्यवंशी, सुनील धुर्वे, गोविंदा मुजाल्दे, अनिल डावर, विजेंद्र देवल्य और अजय अहिरवार की टीम शामिल रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *