सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला ने शनिवार को निवाड़ी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस कंट्रोल रूम के नवीन भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों के फरार और इनामी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। गंभीर अपराधों और लंबित जांचों पर चर्चा बैठक के दौरान जिले के लंबित गंभीर मामलों, चालान, खात्मा और खारिजी रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई। आईजी ने मर्ग और नवविवाहित मर्ग जैसे संवेदनशील प्रकरणों की जांच में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधों के निपटारे और दस्तावेजों को अपडेट रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे और अवैध जुआ-सट्टे पर होगी कड़ी कार्रवाई आईजी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए। विशेष रूप से एनडीपीएस एक्ट (नशा), आर्म्स एक्ट और जुआ-सट्टा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से कानूनों का अध्ययन करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी। जनता के साथ संवेदनशीलता और सकारात्मक व्यवहार रखें बैठक में डीआईजी विजय कुमार खत्री और एसपी रायसिंह नरवरिया भी मौजूद रहे। आईजी ने पुलिस बल को जनता के साथ संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा हो। नवीन एसपी कार्यालय का निरीक्षण अपराध समीक्षा के बाद आईजी ने नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी ज्योति ठाकुर सहित जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी उपस्थित थे।


