भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच दोनों के बीच की तल्खी अब खुलकर सामने आने लगी है। इन दिनों ज्योति सिंह इशारों में पवन सिंह पर तंज कस रही हैं। ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक दो स्टेटस लगाए। पहले स्टेटस में लिखा कि, ‘जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बददुआ दे…उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है।’ ज्योति सिंह ने दूसरे स्टेटस में लिखा है कि, मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय। ज्योति सिंह ने ये स्टेटस किसके लिए लगाया है? उसका तो जिक्र नहीं किया, लेकिन चर्चा है कि वो इशारों में पवन सिंह को निशाने पर ले रही हैं। इससे पहले ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, पवन सिंह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, ना शादी करूंगी ना इतनी आसानी से पवन सिंह को शादी करने दूंगी। ज्योति बोलीं- पवन सिंह को गाली सुनने वाली लड़की पसंद है ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि, पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है।मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। अब किसी से कोई डर नहीं लगता। ज्योति बोलीं- मेरी गलती क्या मुझे पता ही नहीं ज्योति सिंह ने बताया कि उनका केस अभी कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल उनकी जिंदगी ऐसी स्थिति में है, जहां न कुछ पूरी तरह से अच्छा है और न ही पूरी तरह खराब। मैं इस समय अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं और मानसिक रूप से काफी उलझन में हूं। खुद भी समझ नहीं पा रही हूं कि क्या सही है और क्या गलत। इसलिए अभी पूरी तरह न्यूट्रल रहने की कोशिश कर रही हूं। ज्योति सिंह ने आगे कहा कि, हर इंसान की अपनी सोच होती है, लेकिन वो अक्सर दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। उन बातों को गहराई से समझने की कोशिश नहीं करते और रिएक्ट कर रिश्ते को खराब कर देते हैं। कोविड के वक्त साथ रहे, खूब होती थी लड़ाई कोविड-19 के समय का जिक्र करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि, उस दौरान पवन सिंह करीब 17 दिनों तक उनके साथ उनके घर पर रहे थे। उसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके रिश्ते में बहुत कुछ बिगड़ चुका है। साथ रहते हुए भी दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। वापस जाते समय मैंने उनसे कहा था कि अब काफी समय हो गया है, इसलिए उन्हें अपने साथ ले चलें। आगे जो भी फैसला हो, मिलकर करें। मैं अब दूसरी शादी की बात सोच नहीं सकती 3 करोड़ की मांग पर भी पिछले 8 वर्षों से मामला अटका हुआ है। हाल ही में जब वह कोर्ट गईं, तो उन्होंने अपनी मांग बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दी। इस सवाल पर ज्योति ने कहा कि जब 3 करोड़ की मांग में ही 8 साल लग गए, तो 10 करोड़ के मामले में और पंद्रह साल समय लगना तय है। इस शादी ने मुझे गहरा मानसिक आघात दिया है। अब दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती। अब किसी और की जिंदगी बर्बाद मत कीजिए ज्योति ने यह भी कहा कि उनकी एक रिकॉर्डिंग के कारण पवन सिंह काफी परेशान हो गए और हालात इस मुकाम तक पहुंच गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक रिकॉर्डिंग किसी पुरुष के लिए इतनी बड़ी बात हो सकती है, तो कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें कैसे अपनाएगा। अगर उनके परिवार वाले उनके लिए दूसरा रिश्ता ढूंढने की कोशिश भी करें, तो यह बहुत मुश्किल होगा। ज्योति सिंह ने अपने जीवन के दो मुख्य मकसद भी बताए। पहला, वह चाहती हैं कि उनके बाद अगर पवन सिंह शादी करें, तो वह अपनी जिम्मेदारियों को समझें और किसी अन्य लड़की की जिंदगी बर्बाद न करें। पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुके हैं। दूसरा, उन्होंने कहा कि अगर पवन सिंह दोबारा शादी करें, तो उस लड़की को सम्मान मिलना चाहिए। रिश्ता आने के बाद सिर्फ 20 दिन में शादी हो गई पवन सिंह को ऐसी लड़की से शादी करनी चाहिए, जो बोल या सुन न सके, क्योंकि उन्हें ऐसी लड़की पसंद है जो उनकी बातों का विरोध न करे। चुपचाप सब सहती रहे। मेरी शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी। जब मैं फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं, तभी उनके रिश्तेदारों के जरिए रिश्ता आया। सिर्फ 20 दिनों के अंदर हमारी शादी कर दी गई। आखिरी में ज्योति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके माता-पिता को किसी भी तरह की परेशानी हुई, तो वह सभी सच्चाइयों को सामने ला देंगी। उनके पास हर तरह के सबूत हैं और वह किसी को भी नहीं छोड़ेंगी। पापा अब मेरे से बात करने से कतराते हैं, लेकिन उनके माता-पिता की कोई गलती नहीं है। इस पूरे मामले ने उन्हें गहरे डिप्रेशन में डाल दिया है। वह इसके लिए दवाइयां भी ले रही हैं। पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी । पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई। पवन सिंह पर मारपीट का आरोप पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर बहुत गंभीर आरोप लगाा चुकी हैं। ज्योति सिंह ने कोर्ट में लिखित आवेदन में कहा है कि पवन सिंह शादी के एक महीने बाद से ही नशे में धुत होकर उनके साथ गाली –गलौज,मारपीट करने के साथ हमेशा प्रताड़ित करते थे। आवेदन में ज्योति ने कहा है कि उनके पति ने दो-दो बार गर्भपात कराया है। शादी के दो महीने के बाद से ही ज्योति सिंह अपने मायके बलिया रह रही है। ज्योति सिंह ने कुटुंब न्यायालय से अंतरिम भरण पोषण के लिए मांग की है। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच दोनों के बीच की तल्खी अब खुलकर सामने आने लगी है। इन दिनों ज्योति सिंह इशारों में पवन सिंह पर तंज कस रही हैं। ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक दो स्टेटस लगाए। पहले स्टेटस में लिखा कि, ‘जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बददुआ दे…उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है।’ ज्योति सिंह ने दूसरे स्टेटस में लिखा है कि, मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय। ज्योति सिंह ने ये स्टेटस किसके लिए लगाया है? उसका तो जिक्र नहीं किया, लेकिन चर्चा है कि वो इशारों में पवन सिंह को निशाने पर ले रही हैं। इससे पहले ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, पवन सिंह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, ना शादी करूंगी ना इतनी आसानी से पवन सिंह को शादी करने दूंगी। ज्योति बोलीं- पवन सिंह को गाली सुनने वाली लड़की पसंद है ज्योति सिंह ने इंटरव्यू में कहा कि, पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है।मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है। अब किसी से कोई डर नहीं लगता। ज्योति बोलीं- मेरी गलती क्या मुझे पता ही नहीं ज्योति सिंह ने बताया कि उनका केस अभी कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल उनकी जिंदगी ऐसी स्थिति में है, जहां न कुछ पूरी तरह से अच्छा है और न ही पूरी तरह खराब। मैं इस समय अपने माता-पिता के साथ रह रही हूं और मानसिक रूप से काफी उलझन में हूं। खुद भी समझ नहीं पा रही हूं कि क्या सही है और क्या गलत। इसलिए अभी पूरी तरह न्यूट्रल रहने की कोशिश कर रही हूं। ज्योति सिंह ने आगे कहा कि, हर इंसान की अपनी सोच होती है, लेकिन वो अक्सर दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। उन बातों को गहराई से समझने की कोशिश नहीं करते और रिएक्ट कर रिश्ते को खराब कर देते हैं। कोविड के वक्त साथ रहे, खूब होती थी लड़ाई कोविड-19 के समय का जिक्र करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि, उस दौरान पवन सिंह करीब 17 दिनों तक उनके साथ उनके घर पर रहे थे। उसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनके रिश्ते में बहुत कुछ बिगड़ चुका है। साथ रहते हुए भी दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। वापस जाते समय मैंने उनसे कहा था कि अब काफी समय हो गया है, इसलिए उन्हें अपने साथ ले चलें। आगे जो भी फैसला हो, मिलकर करें। मैं अब दूसरी शादी की बात सोच नहीं सकती 3 करोड़ की मांग पर भी पिछले 8 वर्षों से मामला अटका हुआ है। हाल ही में जब वह कोर्ट गईं, तो उन्होंने अपनी मांग बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दी। इस सवाल पर ज्योति ने कहा कि जब 3 करोड़ की मांग में ही 8 साल लग गए, तो 10 करोड़ के मामले में और पंद्रह साल समय लगना तय है। इस शादी ने मुझे गहरा मानसिक आघात दिया है। अब दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती। अब किसी और की जिंदगी बर्बाद मत कीजिए ज्योति ने यह भी कहा कि उनकी एक रिकॉर्डिंग के कारण पवन सिंह काफी परेशान हो गए और हालात इस मुकाम तक पहुंच गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक रिकॉर्डिंग किसी पुरुष के लिए इतनी बड़ी बात हो सकती है, तो कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें कैसे अपनाएगा। अगर उनके परिवार वाले उनके लिए दूसरा रिश्ता ढूंढने की कोशिश भी करें, तो यह बहुत मुश्किल होगा। ज्योति सिंह ने अपने जीवन के दो मुख्य मकसद भी बताए। पहला, वह चाहती हैं कि उनके बाद अगर पवन सिंह शादी करें, तो वह अपनी जिम्मेदारियों को समझें और किसी अन्य लड़की की जिंदगी बर्बाद न करें। पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुके हैं। दूसरा, उन्होंने कहा कि अगर पवन सिंह दोबारा शादी करें, तो उस लड़की को सम्मान मिलना चाहिए। रिश्ता आने के बाद सिर्फ 20 दिन में शादी हो गई पवन सिंह को ऐसी लड़की से शादी करनी चाहिए, जो बोल या सुन न सके, क्योंकि उन्हें ऐसी लड़की पसंद है जो उनकी बातों का विरोध न करे। चुपचाप सब सहती रहे। मेरी शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी। जब मैं फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं, तभी उनके रिश्तेदारों के जरिए रिश्ता आया। सिर्फ 20 दिनों के अंदर हमारी शादी कर दी गई। आखिरी में ज्योति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके माता-पिता को किसी भी तरह की परेशानी हुई, तो वह सभी सच्चाइयों को सामने ला देंगी। उनके पास हर तरह के सबूत हैं और वह किसी को भी नहीं छोड़ेंगी। पापा अब मेरे से बात करने से कतराते हैं, लेकिन उनके माता-पिता की कोई गलती नहीं है। इस पूरे मामले ने उन्हें गहरे डिप्रेशन में डाल दिया है। वह इसके लिए दवाइयां भी ले रही हैं। पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी । पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई। पवन सिंह पर मारपीट का आरोप पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर बहुत गंभीर आरोप लगाा चुकी हैं। ज्योति सिंह ने कोर्ट में लिखित आवेदन में कहा है कि पवन सिंह शादी के एक महीने बाद से ही नशे में धुत होकर उनके साथ गाली –गलौज,मारपीट करने के साथ हमेशा प्रताड़ित करते थे। आवेदन में ज्योति ने कहा है कि उनके पति ने दो-दो बार गर्भपात कराया है। शादी के दो महीने के बाद से ही ज्योति सिंह अपने मायके बलिया रह रही है। ज्योति सिंह ने कुटुंब न्यायालय से अंतरिम भरण पोषण के लिए मांग की है।


