Sambhavna Seth Miscarriage: भोजपुरी एक्ट्रेस और रियलिटी शो बिग बॉस 2 से घर-घर में पहचान बनाने वाली संभावना सेठ इंडस्ट्री की बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस हैं। उनका बेबाक अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है। जानकारी के लिए बता दें कि संभावना अक्सर व्लॉगिंग करती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के छोटे बड़े अप्डेट्स शेयर करती हैं।
संभावना सेठ ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज (Sambhavna Seth Pregnancy News)
हाल ही में संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए सरोगेसी से प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। बता दें कि 14 जुलाई, 2016 को कपल ने सात फेरे लिए थे। पिछले कई सालों से ये कपल प्रेग्नेंसी और फैमिली प्लानिंग की कोशिश कर रहा है। 2 साल पहले उनकी ज़िन्दगी में ये पल आया भी लेकिन उनकी खुशियां दुःख में कब बदल गेन उनको भी नहीं पता चला। आपको बता दें कि 2024 में संभावना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं थी, लेकिन बदकिस्मती से तीन महीने बाद ही उन्हें एबॉर्शन कराना पड़ गया था।
मैंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो सेशन शुरू कर दिया था (Sambhavna Seth Miscarriage)
हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में संभावना सेठ ने इस हादसे और अबॉर्शन पर बात करते हुए इसके लिए डॉक्टर को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कई और भी हैरान करने वाले खुलासे किए थे। संभावना कहा, मैंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो सेशन करवाना शुरू कर दिया था। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में स्कैन के बाद मैं इस फोटोशूट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का दुनिया के सामने ऐलान करने वाली थी।’ मगर उनकी ये ख़ुशी ज्यादा दिन नहीं ठहरी।
इसके आगे उन्होंने बताया, ‘जब मुझे अपने मिसकैरेज के बारे में पता चला तो यह मेरे लिए ये बुरी तरह से तोड़ देने वाली खबर थी।’ उन्होंने आगे बताया कि उनके लिए सबसे बड़ा धक्का ये था कि उनके डॉक्टर ने इतनी बड़ी गलती कर दी थी। संभावना ने कहा, ‘मैं 15 दिनों से लगातार डॉक्टर से असहनीय दर्द की शिकायत करती रही, लेकिन फिर भी डॉक्टर ने मेरी जांच नहीं की। मेरे डॉक्टर ने एंब्रोयो ट्रांसप्लांट से पहले मेरा जेनेटिक्स टेस्ट नहीं करवाया था। जांच के बाद पता चला की ये एबनॉर्मल था।
15 दिन मैं अपने अंदर जहर लेकर घूम रही थी
इसके आगे बात करते हुए उन्होंने बताया था, जब आप एंब्रोयो ट्रांसप्लांट करते हैं तो उससे पहले एक जेनेटिक्स टेस्टिंग की जाती है। उन्होंने वहीं नहीं किया था। सोचो ये पांचवें महीने में जा कर पता चलता तो क्या होता। एक्ट्रेस ने शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा, ‘आप ये सोच लो कि तीसरे महीने में स्कैन में मैं गई तब पता चला की बच्चा 15 दिन पहले ही खत्म हो चुका था। 15 दिन में अपने अंदर जहर लेकर घूम रही थी। मेरे साथ कुछ भी हो सकता था। जबकि मैं 15 दिन से बोल रही थी कि मेरे बहुत दर्द हो रहा है। मेरी डॉक्टर मुझे बोल रही है कि ये तुम्हें ऑर्थराइटिस (गठिया) के कारण हो रहा है।’


