‘वह 14 का हो या 15 का, मुझे फर्क नहीं पड़ता’ वैभव सूर्यवंशी पर रवि शास्त्री ने BCCI को दी इतिहास रचने वाली सलाह

‘वह 14 का हो या 15 का, मुझे फर्क नहीं पड़ता’ वैभव सूर्यवंशी पर रवि शास्त्री ने BCCI को दी इतिहास रचने वाली सलाह

Vaibhav Sooryavanshi age controversy: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से तहलका मचाया हुआ है। अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई (BCCI) को एक ऐसी सलाह दी है जो अगर सच हुई, तो सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना एक महा-रिकॉर्ड टूट जाएगा। 

Ravi Shastri on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर रोज एक नया इतिहास लिख रहे हैं। उनकी इस अविश्वसनीय फॉर्म को देखकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री इतने गदगद हो गए हैं कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को एक ऐसी सलाह दे डाली है, जिससे भारतीय क्रिकेट का इतिहास हमेशा के लिए बदल सकता है।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में…

रवि शास्त्री चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्हें वैभव की उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। शास्त्री का मानना है कि इस लड़के में वो बात है जो बड़े-बड़ों में नहीं होती। अगर शास्त्री की यह बात मान ली जाती है, तो वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

‘मुझे उसकी उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता’

आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट संजना गणेशन से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, ‘बहुत से लोग यह सवाल उठाएंगे और पूछेंगे कि क्या वह 15 साल का है? या 16? या 14 साल का? लेकिन सच कहूं तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बस यह देखता हूं कि वह इस समय मैदान पर बैटिंग कैसे कर रहा है।

सूर्यवंशी जिस तरह से अपनी उम्र से दोगुनी या शायद ढाई गुना उम्र के इंटरनेशनल गेंदबाजों का सामना कर रहा है, वो देखना कमाल है। वह बहुत ज्यादा उम्मीदों पर खरा उतर रहा है और जून में होने वाले आयरलैंड दौरे पर मैं उसे भारतीय टीम में देखना चाहूंगा।’

टी20 फॉर्मेट वैभव के लिए है एकदम परफेक्ट

रवि शास्त्री का मानना है कि किसी भी युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट के माहौल में ढालने के लिए टी20 सबसे बेहतरीन जरिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप किसी युवा जोश को जल्द से जल्द बड़े सेटअप में लाना चाहते हैं, तो टी20 फॉर्मेट उसके लिए सबसे बेस्ट है। सूर्यवंशी किसी भी मामले में पीछे नहीं है। वह इस समय वर्ल्ड क्रिकेट की किसी भी टीम में आसानी से जगह बना सकता है।’

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में 9 से 21 जून तक श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज (भारत ए, श्रीलंका और अफगानिस्तान) के लिए इंडिया ए टीम में चुन लिया गया है। वहीं, भारत की सीनियर टीम को 26 जून से आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और शास्त्री यहीं वैभव को मौका देने की वकालत कर रहे हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *