बेतिया में ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या:13 साल पहले हुई थी शादी, हिरासत में पत्नी ने काबूली वारदात;पिता बोले-बहू ने मारा

बेतिया में ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या:13 साल पहले हुई थी शादी, हिरासत में पत्नी ने काबूली वारदात;पिता बोले-बहू ने मारा

बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के गोबरौरा पंचायत अंतर्गत मटियारिया कॉलोनी वार्ड संख्या 3 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मटियारिया निवासी अमूल मजूमदार के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, आक्रोशित परिजनों ने शव को बोलेरो वाहन से लाकर थाना परिसर में रखकर न्याय की मांग की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अब पढे़ं, पूरा मामला… नीलम ने जेठ से कहा- ‘आप लोग जल्दी आइए’ मृतक के पिता ने अपनी बहू नीलम देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, शनिवार की रात करीब 12 बजे नीलम देवी ने अमित के बड़े भाई जनीराम मजूमदार को फोन कर बताया कि “अमित की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, आप लोग जल्दी आइए।” सूचना मिलने पर जब बड़े भाई श्रीराम मजूमदार और अन्य परिजन घर पहुंचे, तो उन्होंने अमित को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में पत्नी ने अपना अपराध स्वीकार माना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और पूछताछ में नीलम देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अमित को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया, और बाद में उस पर घातक हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही जानकारी के अनुसार, अमित की शादी लगभग 13 वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के बाद नीलम देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक 10 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (FSL) भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के गोबरौरा पंचायत अंतर्गत मटियारिया कॉलोनी वार्ड संख्या 3 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मटियारिया निवासी अमूल मजूमदार के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, आक्रोशित परिजनों ने शव को बोलेरो वाहन से लाकर थाना परिसर में रखकर न्याय की मांग की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अब पढे़ं, पूरा मामला… नीलम ने जेठ से कहा- ‘आप लोग जल्दी आइए’ मृतक के पिता ने अपनी बहू नीलम देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, शनिवार की रात करीब 12 बजे नीलम देवी ने अमित के बड़े भाई जनीराम मजूमदार को फोन कर बताया कि “अमित की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, आप लोग जल्दी आइए।” सूचना मिलने पर जब बड़े भाई श्रीराम मजूमदार और अन्य परिजन घर पहुंचे, तो उन्होंने अमित को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में पत्नी ने अपना अपराध स्वीकार माना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और पूछताछ में नीलम देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अमित को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया, और बाद में उस पर घातक हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही जानकारी के अनुसार, अमित की शादी लगभग 13 वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के बाद नीलम देवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक 10 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय बेटी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (FSL) भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *