नगर पंचायत सुरसंड स्थित मॉडल विद्यालय सरयू उच्च विद्यालय में चल रहे एनसीसी शिविर का सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हंटर ग्रुप को ओवरऑल विनर का खिताब मिला। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने किया। एएनओ डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि गर्ल्स कैडेट्स ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा, कैंप कमांडेंट कर्नल बिक्रम अजीत सिंह और सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार सिंह ने विजेता कैडेटों को पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं की घोषणा की गई। गर्ल्स फुटबॉल में आयुषी और उनकी टीम, बॉयज फुटबॉल में साहिल कुमार और उनकी टीम, तथा पोस्टर मेकिंग में अभिनव कुमार और उनकी टीम ने जीत हासिल की। टग ऑफ वॉर (गर्ल्स) में प्रिया कुमारी और उनकी टीम, टग ऑफ वॉर (बॉयज) में अभिजीत कुमार और उनका ग्रुप, रिले रेस (गर्ल्स) में मनीषा कुमारी और उनकी टीम, तथा रिले रेस (बॉयज) में चंद्रभान सिंह और उनकी टीम विजेता रहीं। कबड्डी (बॉयज) में कुणाल कुमार और उनकी टीम, क्विज में अमित रंजन और उनकी टीम, भाषण में रोशनी कुमारी, तथा वॉलीबॉल में सुशांत कुमार और उनकी टीम ने बाजी मारी। इस अवसर पर ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश यादव, एएनओ, जीसीआई, सिविल स्टाफ और सरयू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रकाश सिंह उपस्थित थे। समारोह के बाद, आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल संपत सिंह ने कैडेटों को अग्निवीर और अन्य सैन्य भर्तियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। नगर पंचायत सुरसंड स्थित मॉडल विद्यालय सरयू उच्च विद्यालय में चल रहे एनसीसी शिविर का सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हंटर ग्रुप को ओवरऑल विनर का खिताब मिला। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने किया। एएनओ डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि गर्ल्स कैडेट्स ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा, कैंप कमांडेंट कर्नल बिक्रम अजीत सिंह और सूबेदार मेजर अश्विनी कुमार सिंह ने विजेता कैडेटों को पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं की घोषणा की गई। गर्ल्स फुटबॉल में आयुषी और उनकी टीम, बॉयज फुटबॉल में साहिल कुमार और उनकी टीम, तथा पोस्टर मेकिंग में अभिनव कुमार और उनकी टीम ने जीत हासिल की। टग ऑफ वॉर (गर्ल्स) में प्रिया कुमारी और उनकी टीम, टग ऑफ वॉर (बॉयज) में अभिजीत कुमार और उनका ग्रुप, रिले रेस (गर्ल्स) में मनीषा कुमारी और उनकी टीम, तथा रिले रेस (बॉयज) में चंद्रभान सिंह और उनकी टीम विजेता रहीं। कबड्डी (बॉयज) में कुणाल कुमार और उनकी टीम, क्विज में अमित रंजन और उनकी टीम, भाषण में रोशनी कुमारी, तथा वॉलीबॉल में सुशांत कुमार और उनकी टीम ने बाजी मारी। इस अवसर पर ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश यादव, एएनओ, जीसीआई, सिविल स्टाफ और सरयू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रकाश सिंह उपस्थित थे। समारोह के बाद, आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल संपत सिंह ने कैडेटों को अग्निवीर और अन्य सैन्य भर्तियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।


