वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण सोमवार सुबह कोटा शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। घूप निकलने के साथ हल्के पीले बादल छाए। करीब 10 मिनट की बारिश के बाद उमस बढ़ गईं। हालांकि की तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह 8 बजे करीब शहर के कई हिस्सों में हवा चलने के साथ बारिश हुई। 10 मिनट हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। ग्रामीण इलाके मंड़ाना,इटावा में भी तेज बारिश हुई। जिससे सड़क पर पानी बहने लगा। दो दिन में 5 डिग्री पारा गिरा मौसम में हुए बदलाव के चलते शहर में 2 दिन में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा है, जबकि रात के पारे में 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रविवार को 5.8 मिलीमीटर बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी रात मिली। दिनभर बादलों की आवाज लगी रही। पिछले 5 दिन का तापमान


